बिग बॉस-20: सलमान खान के शो का इंटरनेशनल लॉन्च, जानें क्या है खास!
बिग बॉस-20 का नया सीजन
मुंबई, 2 सितंबर। अभिनेता सलमान खान द्वारा प्रस्तुत शो 'बिग बॉस-20' अब रिलीज के लिए तैयार है। इस बार शो का इंटरनेशनल लॉन्च किया जा रहा है, जिससे यूके, कनाडा और सिंगापुर के दर्शक भी लाइव वोटिंग के माध्यम से भाग ले सकेंगे।
हॉटस्टार अपनी स्ट्रीमिंग सेवाओं को वैश्विक स्तर पर विस्तारित कर रहा है। यूके और कनाडा के दर्शकों को 24 घंटे लाइव फीड देखने का मौका मिलेगा, जबकि कनाडा में दर्शक बिग बॉस हिंदी का प्रसारण टीवी से 7 दिन पहले देख सकेंगे। यह शो कलर्स टीवी के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर भी उपलब्ध होगा।
बिग बॉस 20 की थीम और प्रतियोगी
इस सीजन की थीम 'वरदान' (एक्स्ट्रा जीवनदान) रखी गई है। प्रतियोगियों को घर से बाहर होने पर तुरंत एलिमिनेट नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें गेम में वापसी का एक और अवसर मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार लगभग 20 प्रतियोगी शामिल हो सकते हैं, जिनमें ईशा रिखी, अमन गांधी, आम्रपाली दुबे, कुशाल तंवर, खुशी दुबे और शौविक चक्रवर्ती जैसे नाम शामिल हैं।
इंटरनेशनल शो और कंटेंट
बिग बॉस के अलावा, इंटरनेशनल लाइन-अप में 'अली बाबा और चालीस भूत', 'प्रिंस ऑफ मॉलीवुड', 'पार्ट टाइमर्स' और 'द कोर्ट' जैसे शो और कई फिल्मों के प्रीमियर भी शामिल हैं।
जियोस्टार के टीवी चैनल्स जैसे स्टार प्लस, कलर्स, स्टार विजय, एशियानेट, स्टार जलसा और स्टार प्रवाह के कंटेंट भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। 'अनुपमा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'सेहर होने को है' और 'अझागे अझागु' जैसे शो कनाडा और सिंगापुर में पहले और यूके में टीवी पर देखे जा सकेंगे।
अनिल कपूर का नया गेम शो
इंटरनेशनल लाइन-अप में एक और शो 'इंडिया का टॉप 1 परसेंट' शामिल है, जिसे अनिल कपूर होस्ट करेंगे। यह गेम शो प्रतियोगियों की लॉजिक और रीजनिंग क्षमताओं का परीक्षण करेगा और कनाडा तथा सिंगापुर में उपलब्ध होगा। यह इंटरनेशनल रोलआउट जियो हॉटस्टार का इन तीन विदेशी बाजारों में पहला विस्तार है, जो 2 सितंबर से शुरू हो रहा है।
.png)