Movie prime

बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच किचन विवाद ने बढ़ाई गर्मी!

बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच किचन में चिकन बनाने को लेकर विवाद ने शो में हलचल मचा दी है। दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें माही ने आम्रपाली की भोजपुरी पहचान पर टिप्पणी की। इस विवाद ने घर का माहौल गरमा दिया। जानें इस दिलचस्प घटना के बारे में और क्या-क्या हुआ!
 

बिग बॉस 20 में किचन की बहस




मुंबई, 16 सितंबर। 'बिग बॉस 20' के घर में प्रतियोगियों के बीच दोस्ती और विवाद का सिलसिला जारी है। हाल ही में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच का तनाव एक बार फिर से उभरकर सामने आया है। इस बार विवाद की शुरुआत किचन में चिकन बनाने के दौरान हुई, जो जल्द ही तीखी बहस में बदल गई।


इस बहस के दौरान माही ने आम्रपाली की भोजपुरी पहचान पर भी टिप्पणी की, जिससे माहौल और गरम हो गया।


बिग बॉस के घर में अक्सर खाना बनाने को लेकर प्रतियोगियों के बीच बहस होती है। हालिया घटना भी किचन से शुरू हुई, जब आम्रपाली खाना बना रही थीं और माही ने कुछ सवाल पूछना शुरू कर दिया। आम्रपाली को माही का दखल पसंद नहीं आया और उन्होंने अपनी आपत्ति जताई।


आम्रपाली ने कहा कि जब वह किचन की जिम्मेदारी ले रही हैं, तो उन्हें अपने तरीके से खाना बनाने दिया जाना चाहिए। माही का यह कहना कि वह खुद खाना नहीं बनाती, लेकिन कुकिंग के तरीके पर सवाल उठाना आम्रपाली को खटका। इस पर दोनों के बीच बहस बढ़ गई।


विवाद के बाद माही विज काफी गुस्से में नजर आईं और उन्होंने घर के अन्य सदस्यों के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान वह रो भी पड़ीं। माही ने कहा, 'मुझे खाना बनाना नहीं आता। मेरे घर पर कुक है। मैंने कुक रखने के लिए बहुत मेहनत की है।'


इसके बाद माही ने अपने खिलाफ हो रही बातों पर भी नाराजगी जताई और कहा, 'वे बहुत घटिया हैं। मेरी जूती... मैं उन्हें दो मिनट में खत्म कर दूंगी।'


मामला यहीं नहीं रुका। बहस के दौरान माही ने कहा, 'थूकते होंगे भोजपुरी के लोग इस पर।'


आम्रपाली ने भी माही को जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। किचन में उन्होंने माही से दूर रहने को कहा, जिस पर माही ने कहा, 'तुम मेरे लिए मायने ही नहीं रखतीं।' इसके बाद आम्रपाली ने माही की कुकिंग पर पलटवार किया, यह कहते हुए कि जब माही खाना बनाती हैं, तो 16 लोगों के लिए भी खाना पूरा नहीं पड़ता।


OTT