Movie prime

बिग बॉस 19 का ताज किसके सिर? जानें गौरव खन्ना की जीत की कहानी!

बिग बॉस 19 का विजेता गौरव खन्ना बन गए हैं, जिन्होंने फरहाना भट्ट को हराकर ट्रॉफी जीती। इस सीजन ने अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे और मनोरंजन के लिए चर्चा बटोरी। गौरव की यात्रा, उनकी रणनीति और शांत स्वभाव ने उन्हें इस शो में सफलता दिलाई। जानें उनके करियर और खेल के बारे में और भी दिलचस्प बातें।
 
बिग बॉस 19 का ताज किसके सिर? जानें गौरव खन्ना की जीत की कहानी!

बिग बॉस 19 का विजेता घोषित




मुंबई, 8 दिसंबर। सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का परिणाम सामने आ गया है। इस सीजन ने अपने ड्रामे, दोस्ती, रणनीति और मनोरंजन के लिए काफी चर्चा बटोरी। गौरव खन्ना ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की।


गौरव ने फरहाना भट्ट को हराकर यह जीत हासिल की, जिसमें दर्शकों ने उन्हें सबसे अधिक वोट देकर विजेता बनाया। दोनों प्रतिभागियों ने शानदार खेल दिखाया और फाइनल में टॉप-2 में पहुंचे।


कानपुर के सिविल लाइंस से ताल्लुक रखने वाले गौरव खन्ना ने टीवी इंडस्ट्री में दो दशकों से अधिक का समय बिताया है। उनका जन्म 11 दिसंबर 1981 को हुआ और उन्होंने मुंबई में एमबीए की पढ़ाई की। अपने करियर की शुरुआत में, उन्होंने एक आईटी कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम किया, लेकिन उनका सपना हमेशा अभिनय का रहा।


गौरव ने कई टीवी शो और विज्ञापनों में काम किया। उनका पहला प्रमुख शो 'भाभी' था, इसके बाद उन्होंने 'कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन', 'मेरी डोली तेरे अंगना', 'जीवनसाथी: हमसफर जिंदगी के', 'सीआईडी', और 'प्रेम या पहेली: चंद्रकांता' जैसे शो में अभिनय किया।


साल 2021 में, उन्हें सुपरहिट शो 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया के किरदार से पहचान मिली, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का इंडियन टेली अवॉर्ड भी मिला।


गौरव खन्ना का खेल 'बिग बॉस-19' में उनकी सूझबूझ, शांत स्वभाव और रणनीति का बेहतरीन उदाहरण है। शो में अक्सर यह माना जाता है कि जो लोग जोर से बोलते हैं, वही जीतते हैं, लेकिन गौरव ने इस धारणा को बदल दिया। उन्होंने हमेशा शांत रहकर और बिना विवाद में उलझे, घर के हर सदस्य की चालों पर ध्यान दिया। उनका गेम प्लान 'साइलेंट बट डेडली' था।


गौरव ने कई बार साबित किया कि उनकी रणनीति के बल पर वे खेल को पलट सकते हैं। उन्होंने अपनी समझदारी से कई टास्क में जीत हासिल की और जरूरत पड़ने पर अपने दोस्तों की भी मदद की। उनके संयम, धैर्य और सूझबूझ ने उन्हें 'गेम प्लानर' और 'चालाक' जैसे टैग दिलाए।


OTT