Movie prime

देवोलीना भट्टाचार्जी ने नए घर में किया गृह प्रवेश, जानें उनके सपनों की कहानी

देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में अपने नए घर में हिंदू रीति-रिवाज से गृह प्रवेश किया। उन्होंने इस खास मौके पर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं और अपने सपनों की कहानी साझा की। उनके फैंस इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। जानें उनके करियर की शुरुआत और अन्य उपलब्धियों के बारे में।
 
देवोलीना भट्टाचार्जी ने नए घर में किया गृह प्रवेश, जानें उनके सपनों की कहानी

देवोलीना का नया आशियाना




मुंबई, 6 दिसंबर। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी निजी जिंदगी के कारण अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने एक नया घर खरीदा है।


इस नए आशियाने में, उन्होंने अपने पति के साथ हिंदू रीति-रिवाज से गृह प्रवेश किया। देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे रसोई में पूजा करती नजर आ रही हैं।


तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "कुछ सपनों को पूरा करने में समय, हिम्मत और विश्वास की आवश्यकता होती है। आज जब मैं अपने सपनों के घर में हूं, तो दिल में कई भावनाएं उमड़ रही हैं। इस यात्रा के लिए मैं ऊपरवाले का आभार व्यक्त करती हूं, उन सीखों और आशीर्वादों के लिए जिन्होंने हमें यहां तक पहुंचाया।"


सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी इस उपलब्धि की सराहना कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में बधाई दे रहे हैं।


देवोलीना ने दिसंबर 2022 में जिम ट्रेनर शानवाज शेख से विवाह किया और दिसंबर 2024 में उन्होंने बेटे जॉय को जन्म दिया।


अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस सीजन 2' से की थी। इसके बाद, उन्होंने इमेजिन टीवी के शो 'संवारे सबके सपने प्रीतो' में गुरबानी ढिल्लों का किरदार निभाया, लेकिन असली पहचान उन्हें 'साथ निभाना साथिया' से मिली।


पांच साल तक, देवोलीना ने गोपी बहू के किरदार से दर्शकों का दिल जीता। वह 2020 में 'बिग बॉस 13' में प्रतियोगी के रूप में शामिल हुईं और 'बिग बॉस 14' में प्रॉक्सी प्रतियोगी के तौर पर आईं। इसके बाद, उन्होंने जून 2022 में रेणुका शहाणे की शॉर्ट फिल्म 'फर्स्ट सेकंड चांस' में भी काम किया।


इसके अलावा, उन्होंने 'लाल इश्क', 'साथ निभाना साथिया 2', और 'दिल दियां गल्लां' जैसे कई शो में भी अभिनय किया है। देवोलीना एक्ट्रेस होने के साथ-साथ ज्वेलरी डिजाइनर और भरतनाट्यम की प्रशिक्षित डांसर भी हैं।


OTT