Movie prime

तेजा सज्जा का नया शो 'द ट्रेटर्स तेलुगु': क्या है इस रियलिटी गेम का राज?

तेजा सज्जा अब एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं, जब वह 'द ट्रेटर्स तेलुगु' शो को होस्ट करेंगे। इस रियलिटी गेम में 20 सेलिब्रिटीज भाग लेंगे, जहां वे विश्वास, झूठ और रणनीति का सामना करेंगे। शो का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है, जिसमें तेजा सज्जा की होस्टिंग की झलक देखने को मिली। जानें इस शो में क्या खास है और कौन-कौन से प्रतिभागी शामिल होंगे।
 

तेजा सज्जा का नया अवतार




मुंबई, 6 अक्टूबर। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता तेजा सज्जा अब एक नए रूप में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही स्ट्रीमिंग रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स तेलुगु' के होस्ट के रूप में नजर आएंगे। शो का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया, जिसमें तेजा सज्जा की होस्टिंग की झलक देखने को मिली।


इस शो में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 20 सेलिब्रिटीज भाग ले रहे हैं, जहां वे विश्वास, झूठ, रणनीति और मानसिक खेल का सामना करेंगे।


'द ट्रेटर्स तेलुगु' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध फॉर्मेट का पहला तेलुगु संस्करण है। इसमें चिन्मयी श्रीपदा, हर्ष वर्धन, प्रगति महावाड़ी, श्रीदेवी चौधरी, निखिल विजयेंद्र सिम्हा, विद्या रमन, विष्णु ओई, श्राव्या वर्मा, डॉ. मेघनाथ रेड्डी, मौनीषा चौधरी, स्वीकर अगस्ती, आशिका पादुकोण, वर्षा डी'सूजा, प्रणव उर्फ अभिनवकवि, एसएस वर्धन, राहत अचंता, गौरव सुनील, साई रोनक, पुप्पला धनंजय और फल्गुनी बांगेड़ा जैसे प्रतिभाशाली लोग शामिल होंगे।


तेजा सज्जा ने शो का हिस्सा बनने और इसे होस्ट करने के बारे में कहा, ''यह मेरे लिए एक नया अनुभव है। मैं इस तरह के फॉर्मेट का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि यह मेरे पिछले काम से बिल्कुल अलग है। मुझे पहली बार तेलुगु एडिशन का हिस्सा बनने का मौका मिला है, जो विश्व स्तर पर बहुत लोकप्रिय है।''


उन्होंने आगे कहा, ''तेलुगु एंटरटेनमेंट के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। शो केवल एक अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट को तेलुगु दर्शकों के सामने नहीं लाता, बल्कि इसे स्थानीय दर्शकों के अनुसार एक अलग पहचान भी दी गई है। बतौर होस्ट, यह खेल मेरे लिए भी उतना ही अप्रत्याशित है जितना कि इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगियों के लिए।''


तेजा ने कहा, ''इस शो में प्रतियोगियों के बीच झूठ, मानसिक खेल, अचानक गठजोड़ और एक-दूसरे पर संदेह करने का सिलसिला देखने को मिलेगा। हर कदम पर खेल बदल सकता है और किसी भी प्रतियोगी को यह भरोसा नहीं रहेगा कि सामने वाला वास्तव में उसके साथ है या उसके खिलाफ। अब मैं इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक इन प्रतियोगियों से जुड़ें और खेल के आगे बढ़ने के साथ खुद भी अनुमान लगाते रहें कि आखिर कौन किसके साथ है।''


'द ट्रेटर्स तेलुगु' जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।


OTT