Movie prime

क्या है शिल्पा शेट्टी का नया शो 'मां है ना'? जानें निकिता रावल के अनुभव

अभिनेत्री निकिता रावल ने जी5 के शो 'मां है ना' में शिल्पा शेट्टी के साथ काम किया और उनके अनुभव को साझा किया। निकिता ने बताया कि यह शो मातृत्व के प्यार और परिवार के रिश्तों का जश्न मनाता है। शिल्पा की सरलता और सहयोगी स्वभाव ने निकिता को बहुत प्रभावित किया। जानें इस शो में और कौन-कौन से सितारे शामिल हैं और यह शो किस तरह की कहानियों को दर्शाता है।
 
क्या है शिल्पा शेट्टी का नया शो 'मां है ना'? जानें निकिता रावल के अनुभव

शिल्पा शेट्टी के साथ निकिता रावल का अनुभव


मुंबई, 14 जून। अभिनेत्री निकिता रावल ने हाल ही में जी5 के शो 'मां है ना' में शिल्पा शेट्टी के साथ काम किया। उन्होंने बताया कि शिल्पा एक बहुत ही सरल और सहयोगी कलाकार हैं।


निकिता ने कहा कि इस शो की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह मातृत्व के प्यार और परिवार के रिश्तों का जश्न मनाता है। उन्होंने कहा, "यह शो भावनाओं, खुशियों और दिल को छू लेने वाली कहानियों से भरा हुआ है, जिससे हर उम्र के दर्शक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।"


शिल्पा के साथ काम करने का अनुभव निकिता के लिए बेहद खास रहा। उन्होंने कहा, "शिल्पा शेट्टी के साथ काम करना अद्भुत रहा। वह बहुत मिलनसार और सहयोगी हैं।"


निकिता ने यह भी बताया कि शिल्पा, जो इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं, सेट पर सभी को सहज महसूस कराती हैं। उन्होंने कहा कि शिल्पा की सकारात्मक सोच और पेशेवर दृष्टिकोण से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।


शिल्पा शेट्टी का कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' 10 एपिसोड की एक नॉन-फिक्शन सीरीज है, जिसमें युवा सितारे अपनी माताओं के साथ नजर आएंगे। इस शो में मां और बच्चे मिलकर कुकिंग चैलेंज का सामना करते हैं।


इस शो में कंटेंट क्रिएटर और रियलिटी टीवी स्टार कुशाल तंवर 'गुल्लू', तानिया मित्तल जैसे कई लोकप्रिय चेहरे अपनी मां के साथ दिखाई देंगे। कंटेंट क्रिएटर मनीषा रानी अपने पिता के साथ नजर आएंगी।


इसके अलावा, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना के साथ, उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे क्षितिज के साथ और बिग बॉस फेम तानिया मित्तल अपनी मां के साथ शामिल होंगी।


सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर गुल्लू, शाहिदा अंसारी, और भाग्यश्री शर्मा भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शो में नजर आएंगे।


शिल्पा शेट्टी के इस शो में किचन के माध्यम से पीढ़ियों के बीच के अंतर, मीठी नोकझोंक और मां-बच्चे के अटूट प्यार की झलक देखने को मिलेगी।


शो 'मां है ना' का प्रीमियर 12 जून को जी5 पर हुआ।


OTT