Movie prime

क्या है 'वसुधा' शो की 700 एपिसोड की सफलता का राज? जानें कलाकारों की जुबानी!

जी टीवी का लोकप्रिय शो 'वसुधा' ने हाल ही में 700 एपिसोड पूरे किए हैं। इस अवसर पर शो के कलाकार प्रिया ठाकुर और अभिषेक शर्मा ने अपनी यात्रा और दर्शकों से मिले प्यार को साझा किया। प्रिया ने अपने किरदार वसुधा के महत्व और शो की सफलता के बारे में बात की, जबकि अभिषेक ने देवांश के किरदार को अपने जीवन का हिस्सा बताया। जानें इस शो की सफलता का राज और आगे की कहानी में क्या नया देखने को मिलेगा।
 

टीवी शो 'वसुधा' ने हासिल किया 700 एपिसोड का मील का पत्थर

मुंबई, 6 अक्टूबर। टीवी की दुनिया में किसी शो का लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में जगह बनाना आसान नहीं होता। लेकिन जी टीवी का चर्चित शो 'वसुधा' अपनी कहानी और पात्रों के माध्यम से दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहा है।


अब इस शो ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 'वसुधा' ने हाल ही में 700 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस खास अवसर पर शो के कलाकार प्रिया ठाकुर और अभिषेक शर्मा ने अपनी यात्रा और दर्शकों से मिले प्यार को याद किया।


प्रिया ठाकुर, जो शो में वसुधा का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, ''700 एपिसोड पूरे होना मेरे लिए किसी सपने के समान है। जब मैंने पहली बार शो के ऑडिशन के लिए आवेदन किया था, तब मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह मुझे इतनी दूर ले जाएगा। मैं बस यह सोचकर गई थी कि चलो, ऑडिशन देकर देखते हैं। लेकिन, उस एक निर्णय ने मेरी जिंदगी को बदल दिया।''


उन्होंने आगे कहा, ''मैं आज उसी ऑडिशन के कारण 'वसुधा' के साथ 700 एपिसोड पूरे कर चुकी हूं। इस दौरान मुझे न केवल कई खूबसूरत यादें मिलीं, बल्कि दर्शकों से भी अपार प्यार मिला। शो का लंबे समय तक प्राइम टाइम में नंबर-1 रहना इस उपलब्धि को और भी खास बनाता है। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि दर्शकों ने वसुधा के किरदार को इतना अपनाया।''


प्रिया ने अपने किरदार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ''वसुधा का किरदार मेरे लिए केवल एक भूमिका नहीं है, बल्कि इस यात्रा के दौरान मैंने इसके साथ खुद को भी विकसित किया है। इस किरदार ने मुझे बहुत कुछ सिखाया और विभिन्न भावनाओं को पर्दे पर प्रदर्शित करने का अवसर दिया है। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे वसुधा जैसा किरदार निभाने का मौका मिला।''


उन्होंने यह भी कहा, ''शो की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है और दर्शकों को आगे कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। मैं भी उत्सुक हूं कि कहानी किस दिशा में जाएगी और दर्शकों को आगे क्या देखने को मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से लोगों ने अब तक 'वसुधा' को प्यार दिया है, उसी तरह आगे भी उनका समर्थन बना रहेगा।''


वहीं, शो में देवांश सिंह चौहान का किरदार निभा रहे अभिषेक शर्मा ने भी 700 एपिसोड पूरे होने पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, ''कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जिन्हें कलाकार केवल निभाता है, लेकिन कुछ किरदार धीरे-धीरे उसकी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं। मेरे लिए देवांश भी ऐसा ही किरदार है। मैं हमेशा इस किरदार को अपने दिल के करीब रखूंगा।''


अभिषेक ने कहा, ''700 एपिसोड पूरे करना एक बड़ी उपलब्धि है और मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इतनी अच्छी टीम और दर्शकों के साथ इस यात्रा का हिस्सा बनने का अवसर मिला। शो का लगातार प्राइम टाइम में नंबर-1 रहना और वसुधा और देवांश को दर्शकों से मिल रहा प्यार इस पूरी यात्रा को बेहद खास बनाता है।''


'वसुधा' का प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार जी टीवी पर किया जाता है।


OTT