Movie prime

क्या है 'लाफ्टर शेफ्स' में हरपाल सिंह का अनोखा जन्मदिन चैलेंज?

लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में हरपाल सिंह का जन्मदिन एक अनोखे चैलेंज के साथ मनाया गया। इस एपिसोड में, कृष्णा अभिषेक ने मजेदार अंदाज में हरपाल को बधाई दी और एक अजीब शर्त रखी कि उन्हें चाय इस्त्री पर बनानी होगी। जानें इस मजेदार एपिसोड के बारे में और क्या खास था।
 
क्या है 'लाफ्टर शेफ्स' में हरपाल सिंह का अनोखा जन्मदिन चैलेंज?

हरपाल सिंह का जन्मदिन: एक मजेदार एपिसोड




मुंबई, 13 अप्रैल। 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' एक ऐसा शो है, जो न केवल खाना बनाने का आनंद देता है, बल्कि दर्शकों को हंसाने का भी काम करता है। इस शो की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि हर एपिसोड में कुछ नया और मनोरंजक देखने को मिलता है। हाल ही में, शो के जज और प्रसिद्ध शेफ हरपाल सिंह सोखी का जन्मदिन एक खास और मजेदार तरीके से मनाया गया।


कलर्स टीवी ने इस खास मौके की झलक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया। वीडियो में सभी कंटेस्टेंट नाचते-गाते हुए एंट्री लेते हैं और हरपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं।


वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है जब कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अपने अनोखे अंदाज में हरपाल को बधाई देते हैं। वह मजाक में कहते हैं, ''पचास का चावल, साठ की दाल… जोर से बोलो हैप्पी बर्थडे हरपाल।'' इस पर सभी लोग हंस पड़ते हैं।


इसके बाद, प्रोमो में एक चौंकाने वाला मोड़ आता है। कृष्णा अभिषेक घोषणा करते हैं कि आज खाना शेफ हरपाल बनाएंगे, जिससे सभी लोग हैरान रह जाते हैं। लेकिन असली मजा तब आता है जब कृष्णा एक अनोखी शर्त रखते हैं।


वह कहते हैं कि हरपाल को चाय बनानी होगी, लेकिन यह चाय गैस पर नहीं, बल्कि कपड़े प्रेस करने वाली इस्त्री पर बनाई जाएगी। यह सुनकर हरपाल खुद भी चौंक जाते हैं और हैरानी से होस्ट भारती सिंह की ओर देखते हैं।


इस दौरान, शो के एक और कंटेस्टेंट करण कुंद्रा मजाक में कहते हैं कि हरपाल जी, बस एक कप चाय बना दीजिए।


चैनल ने इस वीडियो के साथ एक दिलचस्प कैप्शन लिखा, ''हरपाल जी के जन्मदिन पर सभी शेफ्स ने उन्हें एक अनोखा सरप्राइज दिया है।''


'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट 3' शनिवार-रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।


OTT