Movie prime

क्या है 'मास्टरशेफ इंडिया' सीजन 9 का नया थीम? जानें इस बार क्या खास है!

मास्टरशेफ इंडिया का नया सीजन 'प्राइड ऑफ इंडिया' के थीम के साथ शुरू हो रहा है, जिसमें प्रतिभागी अपने क्षेत्र और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बार शो में रोमांचक चैलेंज और जजों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जानें इस सीजन में क्या खास है और कैसे प्रतियोगी अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे।
 
क्या है 'मास्टरशेफ इंडिया' सीजन 9 का नया थीम? जानें इस बार क्या खास है!

मास्टरशेफ इंडिया का नया सीजन




मुंबई, 5 जनवरी। प्रसिद्ध रियलिटी शो 'मास्टरशेफ इंडिया' का नौवां सीजन सोमवार से सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा है। यह शो सोनी लिव पर भी उपलब्ध होगा। इस नए सीजन में दर्शकों को पहले से कहीं अधिक रोमांचक और मनोरंजक सामग्री देखने को मिलेगी। शो की विशेषता यह है कि इसमें केवल कुकिंग की प्रतियोगिता नहीं होती, बल्कि प्रतिभागियों की मेहनत, रचनात्मकता और संघर्ष की कहानियाँ भी सामने आती हैं। सीजन 9 में इस पहलू पर और अधिक ध्यान दिया गया है।


प्रतिभागी अपने क्षेत्र, परिवार और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करते हुए हर चुनौती के माध्यम से भारत की विविधता को प्रदर्शित करने का प्रयास करेंगे।


इस सीजन का थीम 'प्राइड ऑफ इंडिया' है, जिसका उद्देश्य केवल स्वाद को ही नहीं, बल्कि उसके पीछे की वैल्यूज और यात्राओं को भी उजागर करना है।


प्रतियोगियों को नए और रचनात्मक तरीकों से व्यंजन बनाने की चुनौती दी जाएगी। हर एपिसोड में उन्हें विभिन्न टास्क और चैलेंज दिए जाएंगे, जिनमें उनकी कुकिंग स्किल, रचनात्मकता और समय प्रबंधन की परीक्षा होगी। इस बार शो में जजों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। रणवीर बरार, विकास खन्ना और कुणाल कपूर जज के रूप में उपस्थित रहेंगे। कुणाल कपूर की वापसी ने दर्शकों में और अधिक उत्साह पैदा किया है।


हर एपिसोड में दर्शकों को रोमांचक चैलेंज, प्रतियोगियों की मेहनत और नए व्यंजनों की रेसिपी देखने को मिलेगी। इस बार कई टास्क ऐसे होंगे, जहां प्रतिभागी जोड़ी बनाकर काम करेंगे। यह साझेदारी, टीमवर्क और रचनात्मक सोच का एक नया अध्याय प्रस्तुत करेगा।


यह सीजन न केवल प्रतिस्पर्धा पर ध्यान केंद्रित करेगा, बल्कि दर्शकों को खाना बनाने की नई प्रेरणा भी देगा। प्रतियोगियों की मेहनत, उनकी रचनात्मकता और जजों के सुझावों के साथ यह शो दर्शकों को कुकिंग के प्रति प्रेरित करेगा।


रणवीर बरार ने कहा, ''मैं चाहता हूं कि हर प्रतिभागी अपने खाने में अपने भारत की झलक दिखाए, वो भारत जो परंपरा और आधुनिकता, सरलता और विविधता, साहस और जिज्ञासा का मेल है। जज इस बार केवल खाना नहीं चखेंगे, बल्कि उस खाने में छुपी भावनाओं और पहचान को भी समझने का प्रयास करेंगे।''


'मास्टरशेफ इंडिया' हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।


OTT