क्या है 'बिग बॉस 20' की रीति तिवारी के परिवार में चल रहे विवाद की सच्चाई?
रीति तिवारी का परिवार विवाद में
मुंबई, 28 सितंबर। 'बिग बॉस 20' की प्रतियोगी रीति तिवारी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं, लेकिन इस बार उनकी चर्चा शो से ज्यादा उनके परिवार के विवाद के कारण हो रही है। पंजाबी गायक एकम बावा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा कर रीति और उनकी मां रानी तिवारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।
एकम ने खुद को रीति का पूर्व-स्टेपफादर बताते हुए रानी के साथ अपने रिश्ते और शादी का दावा किया है। इन आरोपों पर रीति की टीम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रीति की टीम ने उनके इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी करते हुए एकम बावा के दावों को झूठा करार दिया और कहा कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
टीम ने कहा, ''हम एकम बावा द्वारा रीति और उनके परिवार के खिलाफ फैलाए गए झूठे आरोपों से निराश हैं। रीति वर्तमान में 'बिग बॉस 20' के घर में हैं और इस समय इन आरोपों का जवाब नहीं दे सकतीं। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि ऐसे बदनाम करने वाले दावों को बढ़ाने से पहले तथ्यों की पुष्टि करें और परिवार को अपनी बात कहने का अवसर दें।''
एकम बावा ने पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर रीति और उनकी मां के बारे में अपनी बात रखी है। उन्होंने एक वीडियो में दावा किया कि वह 2020 से 2022 तक रानी तिवारी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और 18 फरवरी 2022 को शादी की।
एकम ने अपने वीडियो में रानी और रीति के साथ तस्वीरें भी साझा की थीं, जिन्हें उन्होंने अपने दावों के समर्थन में सबूत के रूप में पेश किया।
इसके बाद, एकम ने मानसिक प्रताड़ना और धमकियों का सामना करने का आरोप लगाया। उन्होंने रानी पर मारपीट का भी आरोप लगाया और कहा कि उनके पास इससे संबंधित वीडियो भी है। इस प्रताड़ना के कारण उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की और लगभग 12-13 दिन अस्पताल में बिताए।
एकम का कहना है कि उस कठिन समय में रानी और रीति ने उनकी कोई खबर नहीं ली, जबकि उनके दोस्त उनके साथ खड़े रहे।
एकम ने अपने करियर के बारे में भी रानी पर आरोप लगाए, यह कहते हुए कि उन्हें गाने और करियर से जुड़े कई निर्णय लेने से रोका जाता था, जिससे उनका करियर प्रभावित हुआ। वह कई महीनों तक अपने कमरे में बंद रहे और लोगों से दूर हो गए। तलाक की बात करने पर उनके नंबर भी कथित तौर पर ब्लॉक कर दिए गए।
.png)