Movie prime

क्या है 'तुम से तुम तक' की निहारिका चौकसे का राज़? जानें उनके किरदार अनु से मिली सीखें!

टीवी अभिनेत्री निहारिका चौकसे अपने शो 'तुम से तुम तक' में अनु के किरदार को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इस किरदार से मिली सीखों के बारे में बताया है, जिसमें प्यार, विश्वास और रिश्तों की अहमियत शामिल है। जानें कैसे अनु ने कठिनाइयों का सामना किया और अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखा।
 
क्या है 'तुम से तुम तक' की निहारिका चौकसे का राज़? जानें उनके किरदार अनु से मिली सीखें!

निहारिका चौकसे का सफर: 'तुम से तुम तक' में अनु का किरदार


मुंबई, 24 जून। टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री निहारिका चौकसे इन दिनों अपने शो 'तुम से तुम तक' के लिए सुर्खियों में हैं। इस धारावाहिक में वह अनु का किरदार निभा रही हैं, जिसे दर्शकों से अपार प्यार मिल रहा है।


हाल ही में, शो की कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया, जब अनु और आर्य ने कई कठिनाइयों के बाद शादी कर ली। इस नए अध्याय के बीच, निहारिका ने अपने किरदार और उससे मिली सीखों के बारे में चर्चा की।


निहारिका ने कहा, ''जब मैं अनु के सफर पर नजर डालती हूं, तो मुझे लगता है कि इस किरदार ने मुझे जीवन की कई महत्वपूर्ण बातें सिखाई हैं। शो में कई ऐसे क्षण आए, जब अनु की जिंदगी पूरी तरह से बिखरती हुई दिखी। हालात उसके खिलाफ थे, लेकिन उसने कभी प्यार पर विश्वास नहीं खोया। यही इस किरदार की खासियत है।''


उन्होंने आगे कहा, ''अनु का प्यार कभी भी जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नहीं था। उसके रिश्ते की नींव भरोसे, धैर्य और एक-दूसरे को समझने पर आधारित थी। आजकल ऐसे रिश्ते कम ही देखने को मिलते हैं, जहां लोग हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ देने की कोशिश करते हैं। अनु ने हमेशा अपने रिश्ते को समझदारी और विश्वास के साथ संभाला, जिससे वह हर मुश्किल समय में मजबूत बनी रही।''


निहारिका ने बताया, ''अनु ने आर्य का साथ अपने रिश्ते और प्यार पर भरोसे के चलते दिया। किसी भी रिश्ते की असली ताकत यही होती है कि लोग मुश्किल समय में भी एक-दूसरे का हाथ न छोड़ें। अनु और आर्य की कहानी इसी भरोसे और विश्वास की कहानी है, जिसने दर्शकों को भी भावुक किया है।''


उन्होंने कहा, ''यह किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है। मैंने कई बार महसूस किया है कि मैं अनु की जिंदगी का हिस्सा बन गई हूं और उसके साथ-साथ उसी सफर को जी रही हूं। जब कोई कलाकार लंबे समय तक किसी किरदार को निभाता है, तो उस किरदार की कुछ अच्छी बातें उसके अपने व्यक्तित्व का भी हिस्सा बनने लगती हैं।''


निहारिका ने साझा किया, ''अनु से मैंने कई सकारात्मक बातें सीखी हैं, जैसे कि हमेशा सकारात्मक रहना, लोगों को माफ करना और रिश्तों के लिए कभी हार न मानना। आज की तेज़-तर्रार जिंदगी में लोग अक्सर छोटी-छोटी बातों पर रिश्तों से दूर हो जाते हैं। ऐसे समय में अनु का किरदार यह संदेश देता है कि अगर कोई रिश्ता सच्चा और ईमानदार है, तो उसे बचाने और निभाने की कोशिश जरूर करनी चाहिए।''


--आईएएनएस


पीके/एबीएम


OTT