क्या है 'अनुपमा' की अद्रिजा रॉय का जन्मदिन मनाने का खास प्लान?
अद्रिजा रॉय का जन्मदिन स्विट्जरलैंड में
मुंबई, 3 जुलाई। 'अनुपमा' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली अद्रिजा रॉय इस बार अपने जन्मदिन को खास तरीके से मनाने की योजना बना रही हैं। वह 4 जुलाई को अपने मंगेतर विग्नेश अय्यर के साथ स्विट्जरलैंड के खूबसूरत नजारों में अपना जन्मदिन मनाएंगी।
अद्रिजा ने बातचीत में कहा, "इस बार का जन्मदिन मेरे लिए केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक शांति का अनुभव होगा। हम दोनों अपने-अपने काम में बहुत व्यस्त रहते हैं, इसलिए एक-दूसरे के साथ बिताया गया समय मेरे लिए एक अनमोल उपहार है। मैं इस अवसर पर कोई भव्य पार्टी नहीं, बल्कि एक शांत माहौल में हर पल का आनंद लेना चाहती हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे बड़े और शोर-शराबे वाले जन्मदिन समारोहों की बजाय अपने करीबी लोगों के साथ छोटे और साधारण पल पसंद हैं। एक अच्छा डिनर, परिवार और दोस्तों की मौजूदगी, और ढेर सारी हंसी ही किसी भी दिन को खास बनाती है। मेरे लिए सबसे यादगार पल वे होते हैं जो बिना दिखावे के, सादगी में बिताए जाते हैं।"
अद्रिजा ने बताया कि उनका दिन हमेशा एक आध्यात्मिक शुरुआत के साथ होता है। वह सुबह सबसे पहले देवी दुर्गा की याद करती हैं और अपने परिवार के लिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की प्रार्थना करती हैं। इसके बाद वह अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेती हैं।
जब उनसे उनके जीवन के सबसे बड़े उपहार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मेरे लिए जीवन खुद सबसे बड़ा उपहार है। अच्छे स्वास्थ्य के साथ अपने परिवार का साथ और हर दिन नई उम्मीद के साथ जागना ही असली खुशी है। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे प्यार करने वाले लोग और संतुलित जीवन मिला है।"
.png)