Movie prime

क्या एसीपी गीता की एंट्री से 'जगधात्री' की कहानी में आएगा नया मोड़?

जी टीवी के लोकप्रिय शो 'जगधात्री' में एसीपी गीता का किरदार निभाने के लिए मोना वासु की एंट्री होने जा रही है। उनकी एंट्री उस समय हो रही है जब जगधात्री रुद्र की हत्या के आरोप में फंसी हुई है। मोना ने इस किरदार को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की है और कहा है कि यह शो आम सास-बहू ड्रामा से अलग है। एसीपी गीता की एंट्री से कहानी में कई नए मोड़ आने की उम्मीद है। जानें इस नए अध्याय के बारे में और क्या बदलाव लाएगी एसीपी गीता की एंट्री।
 

नए किरदार की एंट्री से बढ़ेगा ड्रामा

मुंबई, 11 सितंबर। जी टीवी के चर्चित धारावाहिक 'जगधात्री' में अब एक नया और रोमांचक मोड़ देखने को मिलेगा। अभिनेत्री मोना वासु शो में एसीपी गीता के रूप में शामिल होने जा रही हैं। उनकी एंट्री उस समय हो रही है जब जगधात्री खुद एक गंभीर संकट में फंसी हुई है और उस पर रुद्र की हत्या का आरोप लगा है।


हालांकि, जगधात्री को इस बात का पता नहीं है कि रुद्र जीवित है और उसके खिलाफ साजिश रच रहा है। ऐसे में एसीपी गीता का आगमन इस मर्डर मिस्ट्री में कई नए मोड़ लाने वाला है।


मोना वासु ने 'जगधात्री' का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ''मैं इस शो से जुड़कर बहुत उत्साहित हूं। यह शो सामान्य सास-बहू ड्रामा से काफी अलग है। इसकी कहानी में एक्शन, सस्पेंस और कई दिलचस्प ट्विस्ट का बेहतरीन मिश्रण है। मेरा किरदार एसीपी गीता, जो कि एक मजबूत और आत्मविश्वासी महिला है, मेरे पहले निभाए गए किरदारों से काफी भिन्न है।''


उन्होंने आगे कहा, "मुझे हमेशा से मजबूत और प्रभावशाली किरदार निभाना पसंद रहा है, और एसीपी गीता का किरदार भी ऐसा ही है। गीता की एंट्री का समय इसे और भी खास बनाता है। उनके आने से शो की कहानी में कई बदलाव आएंगे और वह जगधात्री की जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।"


मोना ने कहा, ''इस समय जगधात्री को रुद्र की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसीपी गीता की एंट्री मौजूदा मिस्ट्री में एक और परत जोड़ देगी। उनके आने के बाद कहानी में कई नए राज खुलने की संभावना है। मैं इस तरह के दिलचस्प ट्रैक का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। शो के 300 एपिसोड पूरे होना एक बड़ी उपलब्धि है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को शो का यह नया अध्याय पसंद आएगा।''


उन्होंने कहा, ''मुझे विश्वास है कि एसीपी गीता के किरदार के माध्यम से मैं दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना पाऊंगी और लोग मेरी इस नई यात्रा को पसंद करेंगे।''


'जगधात्री' ने हाल ही में 300 एपिसोड पूरे किए हैं। शो की कहानी इस समय काफी नाटकीय मोड़ पर है। जगधात्री (सोनाक्षी बत्रा) को रुद्र की कथित हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि रुद्र (आयुष श्रीवास्तव) वास्तव में जीवित है और जगधात्री के खिलाफ साजिश कर रहा है।


इस बीच, शिवाय (फरमान हैदर) जगधात्री की इच्छा के अनुसार उससे दूर हो चुका है। ऐसे में जगधात्री इस कठिन समय का सामना लगभग अकेले कर रही है। अब जब उसकी जिंदगी में मुश्किलें बढ़ रही हैं, एसीपी गीता की एंट्री कहानी को एक नई दिशा देने वाली है।


OTT