क्या आप जानते हैं सुनील गावस्कर ने बिना हेलमेट के कैसे किया तूफानी गेंदबाजों का सामना?
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में क्रिकेट की मजेदार बातें
मुंबई, 7 अक्टूबर। नेटफ्लिक्स के चर्चित कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पांचवे सीजन में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री एक साथ नजर आएंगे। दोनों क्रिकेट से जुड़ी पुरानी कहानियों, ड्रेसिंग रूम की मजेदार घटनाओं और अपने करियर की यादों को कपिल शर्मा के साथ साझा करेंगे। यह खास है क्योंकि रवि शास्त्री पहली बार इस शो का हिस्सा बन रहे हैं।
इस एपिसोड में कपिल शर्मा वेस्टइंडीज की उस समय की टीम की तस्वीरें दिखाते हैं और सुनील गावस्कर से पूछते हैं कि वह बिना हेलमेट के इतनी तेज गेंदबाजी का सामना कैसे करते थे। उस समय वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अपनी गति और खतरनाक बाउंसर के लिए प्रसिद्ध थे, फिर भी गावस्कर बिना हेलमेट मैदान में उतरते थे।
इस बातचीत में नवजोत सिंह सिद्धू भी अपने पुराने दिनों की एक मजेदार कहानी सुनाते हैं। वह बताते हैं कि कैसे उन्होंने अपने अलाउंस से एक बड़ा हेलमेट खरीदा था, जबकि गावस्कर 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों का सामना बिना हेलमेट करते थे और कहते थे, 'अंदर भेजे में कुछ नहीं था।' यह सुनकर शो में सभी लोग हंस पड़ते हैं।
सिद्धू अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों को भी याद करते हैं। वह बताते हैं कि जब वह 18 साल की उम्र में भारतीय टीम में शामिल हुए थे, तब उन्हें रवि शास्त्री के साथ कमरा साझा करना पड़ा था। जब भी शास्त्री अचानक कमरे में आते थे, तो वह सिद्धू को बाहर जाने के लिए कहते थे।
इस एपिसोड में सुनील गावस्कर अपने क्रिकेट करियर के अंत के बारे में भी चर्चा करेंगे।
कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए सुनील ग्रोवर भी इस शो में मजेदार अंदाज में नजर आएंगे। वह कपिल देव के लुक में रवि शास्त्री के पीछे खड़े होकर कहते हैं, 'काफी कन्फ्यूजन है, रवि जी के आगे एक कपिल और रवि जी के पीछे एक कपिल, ये तो तीतर के आगे तीतर वाली बात हो गई ना।'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का यह विशेष एपिसोड शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
.png)