एल्विश यादव का नया वीडियो: हरे ट्रैक्टर पर मचाई धूम, जानें क्या है खास!
एल्विश यादव का नया वीडियो वायरल
मुंबई, 6 मार्च। भारतीय रियलिटी टीवी के सितारे, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव आजकल एक चर्चित नाम बन चुके हैं, जिनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है।
हाल ही में, एल्विश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह एक हरे ट्रैक्टर पर सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में उनके पीछे एक बड़ा काफिला भी चल रहा है।
उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "तेरे शहर में आवे राव साहब, बावली जाम लग जा सेक्टर में।" इस पोस्ट पर कुछ ही समय में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं, और कमेंट्स का सिलसिला भी जारी है।
यूट्यूबर ने अपने फॉलोअर्स से पूछा कि उन्हें यह रील कैसी लगी। फैंस उनके सवाल का जवाब देते हुए अपना प्यार व्यक्त कर रहे हैं। वीडियो में एल्विश 'वीआईपी' गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके ट्रैक्टर पर 'सिस्टम' लिखा हुआ है।
'वीआईपी' एक हालिया रिलीज पंजाबी-हरियाणवी म्यूजिक वीडियो है, जिसमें प्रांजल दहिया मुख्य भूमिका में हैं। इस गाने को गैरी संधू और शिवा चौधरी ने अपनी आवाज दी है, जबकि म्यूजिक का कंपोजिशन गैरी संधू ने किया है।
एल्विश यादव, जो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 और लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के विजेता हैं, का जन्म 14 सितंबर, 1997 को वजीराबाद, गुरुग्राम, हरियाणा में हुआ। वह अपने कॉमेडी वीडियो, व्लॉग्स और रोस्टिंग के लिए जाने जाते हैं। बिग बॉस में मिली लोकप्रियता के बाद, उन्होंने कई अन्य रियलिटी शो में भी भाग लिया।
उन्होंने 'औकात के बाहर' वेब सीरीज से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके अलावा, वह भारत के पहले गेमिंग एंटरटेनमेंट शो 'प्लेग्राउंड सीजन 4' में मेंटर और होस्ट के रूप में भी काम कर चुके हैं। इसके साथ ही, उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
.png)