Movie prime

सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ की रिकॉर्ड ओपनिंग पर जताई खुशी, जानें क्या कहा!

सलमान खान ने हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ की रिकॉर्ड ओपनिंग पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने शो के 16 साल के सफर को याद करते हुए दर्शकों के प्रति आभार जताया। इस बार शो में नए प्रतियोगियों और सरप्राइज का वादा किया गया है। जानें सलमान ने क्या कहा और शो की सफलता के पीछे दर्शकों की भूमिका के बारे में।
 

‘बिग बॉस’ का सफर और सलमान खान की भूमिका


मुंबई, 09 सितंबर (वेब वार्ता)। रियलिटी शो की दुनिया में कई कार्यक्रम आए हैं, लेकिन ‘बिग बॉस’ ने अपनी एक खास पहचान बनाई है। इस शो की पहचान सलमान खान के बिना अधूरी मानी जाती है। सलमान ने 2010 में ‘बिग बॉस 4’ से इसकी मेज़बानी शुरू की थी और अब वह इसके 20वें सीजन तक पहुंच चुके हैं। इतने लंबे समय के बाद भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है।


हाल ही में शुरू हुए ‘बिग बॉस 20’ ने जियो हॉटस्टार पर अब तक का सबसे बड़ा रियलिटी शो लॉन्च किया है। इस शानदार शुरुआत के बाद, सलमान खान ने अपने 16 साल के सफर को याद करते हुए खुशी व्यक्त की।


उन्होंने कहा, ''बिग बॉस मेरे लिए एक विशेष यात्रा रही है। मैंने शो के 16 सीजन होस्ट किए हैं और अब इसे 20वें सीजन तक पहुंचते देखना और इस तरह का प्यार पाना सच में बहुत खुशी की बात है। बिग बॉस हिंदी सीजन 20 को अब तक का सबसे बड़ा रियलिटी शो लॉन्च बनते देखना हम सभी के लिए गर्व की बात है।''


सलमान ने आगे कहा, ''हर सीजन में कुछ नया देखने को मिलता है, लेकिन शो की असली ताकत उसके दर्शक हैं। इतने सालों से दर्शकों का प्यार और समर्थन ही इस सफर को खास बनाता आया है। हर नए सीजन के साथ लोगों की उम्मीदें और उत्साह बढ़ता जाता है।''


‘बिग बॉस 20’ के बारे में सलमान खान ने कहा, ''इस बार शो में नए प्रतियोगियों के साथ नया गेम और कई सरप्राइज देखने को मिलेंगे। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि प्रतियोगी किस तरह अपना गेम खेलते हैं और उनका सफर किस दिशा में आगे बढ़ता है। शो की ओपनिंग को मिले शानदार रिस्पॉन्स के लिए मैं दर्शकों का धन्यवाद करना चाहता हूं। इस सफर में अब तक जितने भी लोग मेरे साथ जुड़े हैं, मैं उन सभी का आभारी हूं। दर्शकों के प्यार के बिना ‘बिग बॉस’ का यह लंबा सफर संभव नहीं हो पाता।''


‘बिग बॉस 20’ की सफलता पर जियो हॉटस्टार के हिंदी और इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस के हेड आलोक जैन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ''‘बिग बॉस’ लगातार रियलिटी एंटरटेनमेंट के नए रिकॉर्ड बना रहा है। ‘बिग बॉस हिंदी’ का अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च होना इस फ्रेंचाइजी और दर्शकों के बीच पिछले दो दशकों से बने मजबूत रिश्ते को दर्शाता है। शो के लिए दर्शकों की जबरदस्त दीवानगी और लगातार बनी हुई दिलचस्पी यह साबित करती है कि हर सीजन के साथ ‘बिग बॉस’ की पहुंच और महत्व बना हुआ है।''


‘बिग बॉस 20’ जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर हर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है।


OTT