सनी देओल की 2026 में आने वाली 5 धमाकेदार फिल्में
सनी देओल की फिल्में 2026 में
सनी देओल की फिल्में 2026: 90 के दशक के मशहूर अभिनेता सनी देओल एक बार फिर से अपने फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। 2023 में आई उनकी फिल्म 'गदर 2' से शानदार वापसी के बाद, सनी कई नई फिल्मों में काम कर रहे हैं। उनके एक्शन का जादू फिर से दर्शकों को लुभाने लगा है। इस क्रम में, 2026 में उनकी 5 बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइए, जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।
बॉर्डर 2
इस सूची में पहले स्थान पर है सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2', जिसमें सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा और मेधा राणा जैसे सितारे शामिल होंगे। यह फिल्म 22 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है और इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं।
गबरू
सनी देओल की फिल्म 'गबरू' में सनी के साथ सिमरन, प्रीत कमानी, दर्शन जरीवाला और निशु दीक्षित नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें इसकी रिलीज डेट 13 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
लाहौर
यह एक युद्ध ड्रामा फिल्म है, जिसमें सनी देओल के साथ प्रिटी जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी 1947 के समय की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं.
इक्का
इस एक्शन से भरपूर फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। इसे सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना और संजीदा शेख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।
रामायणम पार्ट
नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म 'रामायणम' अपने पहले लुक के बाद से ही चर्चा में है। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। सनी देओल इस फिल्म में हनुमान जी का दमदार किरदार निभाएंगे। यह फिल्म दीपावली 2026 में रिलीज होगी।
.png)