Movie prime

बिग बॉस 20 में स्काउट और अरिशफा के बीच गरमाई बहस, कैप्टंसी टास्क में हुआ बवाल!

बिग बॉस 20 में कैप्टंसी टास्क के दौरान स्काउट और अरिशफा खान के बीच तीखी बहस हुई, जिसने घर का माहौल गरमा दिया। स्काउट की धमकी और अरिशफा का पलटवार दर्शकों को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं भी बंटी हुई हैं। अब सभी की नजरें आज रात के एपिसोड पर हैं, जहां बिग बॉस इस विवाद पर क्या कदम उठाते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
 

बिग बॉस 20 में कैप्टंसी टास्क के दौरान विवाद



मुंबई, 16 सितंबर (वेब वार्ता)। बिग बॉस 20 के पहले कैप्टंसी टास्क में स्काउट और अरिशफा खान के बीच तीखी बहस हुई। स्काउट की धमकी ने बिग बॉस के घर में तनाव को और बढ़ा दिया।


टीवी के सबसे चर्चित और विवादास्पद रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत होते ही घर में हलचल मच गई है। शो के शुरू होने के कुछ ही दिन बाद प्रतियोगियों के बीच तनाव बढ़ने लगा है। पहले हफ्ते में आयोजित कैप्टंसी टास्क के दौरान माहौल इतना बिगड़ गया कि दो प्रमुख चेहरे आमने-सामने आ गए।


प्रसिद्ध गेमर स्काउट, जिनका असली नाम तन्मय सिंह है, और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरिशफा खान के बीच हुई इस बहस ने न केवल अन्य सदस्यों को चौंका दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी एक नया विवाद खड़ा कर दिया।


बिग बॉस ने प्रतियोगियों को इस सीजन का पहला कैप्टंसी टास्क दिया था। इस टास्क के नियमों के अनुसार, महिला प्रतियोगियों को पुरुष प्रतियोगियों पर रंग लगाना था। टास्क के दौरान प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ गई कि अरिशफा और स्काउट आमने-सामने आ गए।


शुरुआत में दोनों के बीच केवल खेल को लेकर बहस हो रही थी, लेकिन जल्द ही यह बहस उग्र रूप ले ली। दोनों ने एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश की, जिससे माहौल गरम हो गया।


गुस्से में स्काउट ने दी धमकी


बिग बॉस 20 में टास्क के दौरान दोनों के बीच जुबानी जंग इतनी बढ़ गई कि स्काउट अपना आपा खो बैठे। शो के प्रोमो में स्काउट का गुस्सा स्पष्ट देखा जा सकता है। उन्होंने अरिशफा खान पर भड़कते हुए कहा कि वह उन्हें साइड में पटक देंगे।


इतना ही नहीं, स्काउट ने अरिशफा को बार-बार ‘बच्ची’ कहकर उकसाने की कोशिश की। उनके इस आक्रामक व्यवहार को देखकर अन्य प्रतियोगी भी दंग रह गए और उन्होंने तुरंत स्काउट के इस बर्ताव का विरोध किया।


अरिशफा का कड़ा जवाब


अरिशफा ने भी चुप रहने के बजाय स्काउट की बात का तुरंत जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग की दुनिया के बाहर स्काउट को कुछ नहीं आता।


इस तीखे पलटवार के बाद बहस और भी कड़वी हो गई। हालांकि, जब घर के सदस्यों ने स्काउट के बर्ताव पर सवाल उठाए, तो वह भावुक हो गए। गेमिंग कम्युनिटी के इस बड़े सितारे को रोते हुए देखकर उनके फैंस और दर्शक भी हैरान रह गए।


आज के एपिसोड पर सभी की नजरें


इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं दो हिस्सों में बंट गई हैं। कुछ लोग स्काउट के गुस्से को गेम का हिस्सा मानते हैं, जबकि कई लोग अरिशफा के लिए उनके शब्दों की निंदा कर रहे हैं।


अब सभी की नजरें आज रात प्रसारित होने वाले एपिसोड पर टिकी हुई हैं। देखना यह दिलचस्प होगा कि बिग बॉस स्काउट के इस हिंसक बयान पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और इस कैप्टंसी टास्क का अंतिम परिणाम क्या होता है।


OTT