दीपशिखा नागपाल ने होली पर साझा की अपनी यादें और मस्ती का जश्न
दीपशिखा नागपाल का होली का जश्न
मुंबई, 3 मार्च। 'कोयला' और 'बादशाह' जैसी फिल्मों में अपने निगेटिव किरदारों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल आज भी टेलीविजन पर सक्रिय हैं।
सोशल मीडिया और टीवी पर दीपशिखा विभिन्न भूमिकाओं में दर्शकों का दिल जीत रही हैं, लेकिन इस बार होली के उत्सव में उनका एक नया रूप देखने को मिल रहा है। रंगों से सजे चेहरे के साथ, दीपशिखा होली का आनंद ले रही हैं।
होली का दिन बच्चों की तरह मस्ती करने का होता है, क्योंकि यह त्योहार खुशी और उल्लास का प्रतीक है। 49 वर्षीय दीपशिखा भी इस अवसर पर पूरी तरह मस्ती के मूड में हैं और होली खेलने के लिए तैयार हो चुकी हैं। उन्होंने एक विशेष बातचीत में बताया कि होली उनका पसंदीदा त्योहार है और वह हर साल इसके आने का बेसब्री से इंतजार करती हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि होली के मजे के साथ सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि मस्ती में कभी-कभी दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं।
होली की तैयारी के बारे में बात करते हुए, दीपशिखा ने बताया कि उन्होंने केमिकल रंगों से बचने के लिए अपने चेहरे पर हल्का मेकअप किया है। टीवी और ओटीटी पर सक्रिय रहने के कारण, चेहरे की देखभाल करना भी आवश्यक है। उन्होंने अपने बचपन की होली की यादों को ताजा करते हुए कहा, "बचपन में होली का मजा ही कुछ और था। उस समय ऐसे रंग लगाते थे कि कई दिनों तक नहीं हटते थे और चेहरा लाल और पीला हो जाता था। मजा बहुत आता था, लेकिन अब स्किन का ध्यान रखना भी जरूरी है।"
दीपशिखा हिंदी सिनेमा और टीवी की एक प्रसिद्ध अदाकारा हैं। उनके निगेटिव किरदारों को दर्शकों ने खूब सराहा है, और उनके स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस ने भी फैंस के बीच लोकप्रियता हासिल की है। उनकी लंबी और सांप जैसी बिंदी हर महिला के लिए एक स्टाइल स्टेटमेंट बन गई थी। उन्होंने 'सोन परी', 'करिश्मा - द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी', 'बालवीर' और 'मधुबाला - एक इश्क एक जुनून' जैसे शो में ग्रे शेड किरदार निभाए हैं।
.png)