क्या है 'लॉक अप सीजन 2' में शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी के बीच का विवाद?
शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा की मिमिक्री का वीडियो वायरल
मुंबई, 14 जुलाई। रियलिटी शो में अक्सर प्रतियोगियों के बीच बहस और मजाक देखने को मिलता है। इसी क्रम में 'लॉक अप सीजन 2' में भी कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार जारी है। हाल ही में शो के एक एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें अभिनेत्री शिल्पा शिंदे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा, टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी की मिमिक्री करती नजर आ रही हैं।
इस दौरान, शिल्पा ने शिवांगी की वर्जिनिटी पर भी टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं।
वीडियो में, शिल्पा और श्रेया एक साथ बैठकर शिवांगी जोशी की नकल उतारते हुए दिखाई देती हैं। शिल्पा, शिवांगी के बोलने के तरीके की मिमिक्री करते हुए कहती हैं, 'अरे यार, मेरे पास तो कोई सीक्रेट ही नहीं है। कितना एक्ट करूं? मैं बहुत इनोसेंट हूं। मुझे कुछ नहीं चाहिए। मैं वर्जिन हूं। मैं शादी के बाद ही करूंगी।'
शिल्पा की मिमिक्री पर श्रेया हंसने लगती हैं, और फिर वह अभिनेता हर्षद चोपड़ा की मिमिक्री करते हुए कहती हैं, "शिवांगी, तुम क्या सोच रही हो?" इसके बाद वह खुद ही शिवांगी के अंदाज में जवाब देती हैं, "पता नहीं, लेकिन जब ये सीक्रेट रिवील होगा ना, तब मैं बहुत हंसूंगी, क्योंकि इसमें था ही कुछ नहीं।"
यह सब तब हुआ जब शिल्पा और श्रेया ने कुछ दूरी पर खड़े शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को बातचीत करते देखा। दोनों ने उसी बातचीत को आधार बनाकर उनकी मिमिक्री शुरू कर दी। हालांकि, इस दौरान शिवांगी ने उनकी बातों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
यह पहली बार नहीं है जब शिल्पा शिंदे का व्यवहार शिवांगी जोशी को लेकर चर्चा में आया है। इससे पहले भी एक एपिसोड में शिल्पा ने कंट्रोलर के रूप में शिवांगी को हर्षद चोपड़ा से कम बात करने का आदेश दिया था। उस समय भी सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शिल्पा के रवैये को गलत बताया था।
गौरतलब है कि 'लॉक अप सीजन 2' अपने पहले दिन से ही विवादों और प्रतियोगियों के बीच होने वाले झगड़ों के कारण चर्चा में बना हुआ है। शो में राम कपूर, धीरज धूपर, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला जैसे कई चर्चित चेहरे शामिल हैं।
.png)