Movie prime

क्या है 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया होली स्पेशल? जानें मजेदार पल!

हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शिक्षा और त्योहार का अनोखा संगम देखने को मिला। इस एपिसोड में प्रसिद्ध शिक्षकों ने भाग लिया, जहां उन्होंने अपने संघर्षों और छात्रों के प्रति अपने समर्पण के बारे में बात की। होली के रंगों में रंगी इस मस्तीभरी शाम में कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर ने दर्शकों को हंसाया। जानें इस खास एपिसोड के मजेदार पलों के बारे में!
 
क्या है 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया होली स्पेशल? जानें मजेदार पल!

शिक्षा और मनोरंजन का अनोखा संगम


मुंबई, 25 फरवरी। जब शिक्षा और त्योहार एक साथ मिलते हैं, तो दृश्य कुछ खास बन जाता है। ऐसा ही नजारा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के हालिया एपिसोड में देखने को मिला, जहां मंच एक जीवंत क्लासरूम में तब्दील हो गया। इस विशेष एपिसोड में देश के प्रसिद्ध शिक्षकों में से एक, नितिन विजय (एनवी सर), अलख पांडे और खान सर ने मेहमान के रूप में शिरकत की।


नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर साझा की गई एपिसोड की झलक में, होस्ट कपिल शर्मा ने शिक्षकों के संघर्ष और उनके सफर पर चर्चा की। कपिल ने बताया कि खान सर को लगभग 1.7 करोड़ रुपये का बड़ा प्रस्ताव मिला था, जबकि अलख पांडे को एक ब्लैंक चेक का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने अपने छात्रों को प्राथमिकता दी।


इस पर खान सर और अलख पांडे ने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा यह रहा है कि शिक्षा हर बच्चे तक पहुंचे, चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों।


जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ी, माहौल और भी मजेदार हो गया। होली का रंग चढ़ते ही पढ़ाई की थ्योरी मस्ती में बदल गई। इस दौरान, कृष्णा अभिषेक एक वैज्ञानिक के रूप में नजर आए, जिनका अंदाज इतना मजेदार था कि दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।


इसके बाद, कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर की सास-बहू जोड़ी ने मंच पर एंट्री की। दोनों ने केमिस्ट्री के चैप्टर को घरेलू नोकझोंक और मजेदार तानों के साथ इस तरह पेश किया कि पूरा स्टूडियो ठहाकों से गूंज उठा।


होली का असली जश्न तब शुरू हुआ जब सुनील ग्रोवर ने अपना नया होली गीत 'इट इज ए होली' गाया। गाने के साथ ही मंच रंगों, नाच और मस्ती से भर गया। कलाकारों के साथ-साथ शिक्षक और दर्शक भी इस जश्न का हिस्सा बन गए।


'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का चौथा सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है।


OTT