क्या बिग बॉस 20 में सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी मजेदार नसीहत?
बिग बॉस 20 का नया प्रोमो चर्चा में
मुंबई, 06 सितंबर (वेब वार्ता)। लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर दर्शकों के बीच हलचल मचाने के लिए तैयार है। नए सीजन ‘बिग बॉस 20’ को लेकर फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच शो का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान भोजपुरी अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को मजेदार तरीके से सलाह देते नजर आ रहे हैं।
मनोज तिवारी ने इंस्टाग्राम पर इस प्रोमो का वीडियो साझा किया है, जिसमें सलमान का अंदाज हमेशा की तरह बेबाक और मनोरंजक है।
जब मनोज तिवारी शो के मंच पर गाना गाते हैं, तो सलमान मजाक में कहते हैं, “क्या ऐसा तो नहीं है कि हमने तथास्तू कहा और आपने सोचा कि बिग बॉस में दो बार आ सकते हैं?” इस पर मनोज तिवारी जवाब देते हैं, “मैं अपनी बेटी को बिग बॉस के दरवाजे छोड़ने आया हूं।”
इसके बाद रीति भी गाना गाते हुए मंच पर आती हैं। इस दौरान सलमान उनसे बातचीत करते हुए बिग बॉस के घर में काम और खाने-पीने की चीजों को लेकर होने वाले विवादों के बारे में चेतावनी देते हैं।
सलमान मजाक में रीति को अंडों के बारे में भी सलाह देते हैं, कहते हैं कि घर में अंडों को लेकर कभी झगड़ा मत करना और फिर हंसते हुए कहते हैं कि बाप पर मत जाना। रीति उनकी बात को दोहराते हुए कहती हैं कि बाप पर मत जाना।
रीति तिवारी की एंट्री को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा और राजनीति में एक प्रसिद्ध नाम हैं, इसलिए उनकी बेटी का रियलिटी शो में हिस्सा लेना चर्चा का विषय बन गया है। दर्शक जानने के लिए उत्सुक हैं कि रीति बिग बॉस के घर में किस तरह का खेल खेलेंगी। क्या वह शांत रहकर आगे बढ़ेंगी या फिर विवादों में खुलकर अपनी राय रखेंगी? यह तो शो के शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।
जानकारी के अनुसार, रीति तिवारी एक प्रसिद्ध गायक, गीतकार और संगीतकार हैं। उन्होंने 2024 में भाजपा में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा। वह ‘रीति स्पोर्ट्स’ की निदेशक और जूलरी फर्म ‘जूनी कंपनी’ की सह-संस्थापक भी हैं।
.png)