क्या बदल गई है टीवी इंडस्ट्री? रावी गुप्ता ने साझा की अपनी राय
रावी गुप्ता का नया किरदार और टीवी इंडस्ट्री में बदलाव
मुंबई, 3 अक्टूबर। अभिनेत्री रावी गुप्ता वर्तमान में चर्चित धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन में 'दामिनी' का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि आज के समय में काम करने का तरीका पूरी तरह से बदल चुका है।
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि पिछले कुछ वर्षों में टीवी इंडस्ट्री ने तेजी से प्रगति की है और उनका मानना है कि यह आगे भी जारी रहेगी। रावी ने कहा, "इंडस्ट्री में तकनीकी बदलाव जारी रहेगा। अगर मैं 'क्योंकि सास भी बहू' के पहले और दूसरे सीजन की तुलना करूं, तो तकनीक में बहुत बड़ा अंतर है।"
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, रावी ने कहा, "मेरा किरदार एक आश्चर्य है। लोगों ने सोचा था कि दामिनी निगेटिव होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। वह एक साधारण महिला है, जिसकी अपनी समस्याएं हैं। वह ज्यादा ड्रामा नहीं करती, यही इसे खास बनाता है।"
उन्होंने यह भी बताया कि अब डेली सोप में किरदारों में गहराई देखने को मिल रही है। पहले निगेटिव किरदारों को बुरा दिखाया जाता था, लेकिन अब बदलाव आ रहा है। रावी ने कहा, "पहले निगेटिव किरदारों को केवल बुरा दिखाया जाता था, लेकिन अब डेली सोप में किरदारों की जटिलता बढ़ रही है।"
अभिनेत्री ने आगे कहा, "एक समय था जब डेली सोप में महिलाओं को दबा हुआ दिखाया जाता था। अब मैं देख रही हूं कि कैसे किरदार घरेलू हिंसा और मैरिटल रेप जैसे मुद्दों पर बात कर रहे हैं, जो समाज में महत्वपूर्ण बदलाव ला रहे हैं।"
.png)