क्या फिर से लौटेंगे 'मानिक मल्होत्रा' के दिन? पार्थ समथान ने शेयर किया पुराना वीडियो!
पार्थ समथान का 'मानिक मल्होत्रा' लुक
मुंबई, 9 मई। अभिनेता पार्थ समथान, जो टेलीविजन जगत के सबसे प्रसिद्ध चेहरों में से एक हैं, ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वे अपने चर्चित किरदार 'मानिक मल्होत्रा' के लुक पर काम कर रहे हैं।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एमटीवी के हिट शो 'कैसी ये यारियां' के पहले सीजन का एक क्लिप साझा किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "इस लुक को पाने के लिए मेहनत जारी है।"
पार्थ ने 'कैसी ये यारियां' में 'मानिक मल्होत्रा' का किरदार निभाकर काफी लोकप्रियता हासिल की। इस शो में उन्होंने एक ऐसे लड़के का रोल अदा किया, जो स्वार्थी दोस्त से निस्वार्थ प्रेमी और भरोसेमंद साथी में बदल जाता है। मानिक का व्यक्तित्व बाहरी तौर पर घमंडी और अमीर दिखता है, लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड नंदिनी (नीति टेलर) के साथ उसके रिश्ते में वह बेहद संवेदनशील है।
इस किरदार ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया, और शो में नीति टेलर के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई।
पार्थ ने इस शो के कई सीजन में काम किया, जिसमें हाल ही में सितंबर 2023 में प्रसारित हुआ सीजन 5 भी शामिल है, जिसमें उनके किरदार की परिपक्वता और शादी के मोड़ को दर्शाया गया।
'कैसी ये यारियां' पार्थ समथान (मानिक मल्होत्रा) और नीति टेलर (नंदिनी मूर्ति) की एक अद्वितीय प्रेम कहानी है, जो दोस्ती, प्यार, जुनून और कॉलेज जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। मानिक का गुस्सैल लेकिन प्यार करने वाला स्वभाव और नंदिनी की सादगी ने शो के 5 सीजन (जियो सिनेमा पर) तक प्रशंसकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। कहानी 'स्पेस एकेडमी' से शुरू होती है, जहां अमीर मानिक, नंदिनी के साथ पहले दुश्मनी करता है, लेकिन बाद में दोनों के बीच गहरा प्यार हो जाता है।
.png)