क्या नेहा धूपिया को रघु राम की वापसी से है डर? जानें 'रोडीज रीबर्थ' में क्या होगा!
रघु राम की 'रोडीज रीबर्थ' में वापसी
नई दिल्ली, 17 नवंबर। टेलीविजन निर्माता और अभिनेता रघु राम 12 साल बाद अपने चर्चित एडवेंचर रियलिटी शो 'रोडीज रीबर्थ' में वापसी करने जा रहे हैं। शो की गैंग लीडर नेहा धूपिया इस बात से चिंतित नजर आ रही हैं।
नेहा ने एक बातचीत में कहा कि रघु की वापसी से वह काफी घबराई हुई हैं। उन्होंने कहा, "उनकी वापसी से मैं बहुत डरी हुई हूं। काश, वह इस सीजन में नहीं होते। पहले जब वे आए थे, तो उन्होंने गेम में कई चौंकाने वाले ट्विस्ट दिए थे। हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है।"
उन्होंने आगे कहा, "जब वे फिर से लौटे, तो उन्होंने और भी ज्यादा चौंकाने वाले ट्विस्ट पेश किए। अब तो बस यही चाहती हूं कि हम अपना काम आराम से कर लें और रघु अचानक से न आ जाएं।"
रघु राम ने 2003 में 'रोडीज' की शुरुआत की थी और वह पहले से लेकर 11वें सीजन तक जज और मास्टरमाइंड के रूप में जुड़े रहे। उनके सख्त रवैये और तीखे सवालों के कारण उन्हें टीवी का सबसे कड़क जज माना जाता था।
2014 में, रघु राम ने अपने भाई राजीव लक्ष्मण के साथ शो छोड़ दिया था, जिसका कारण क्रिएटिव मतभेद और प्रोड्यूसर्स का दखल था। अब, 12 साल के लंबे अंतराल के बाद, रघु राम एक बार फिर शो के 21वें सीजन 'रोडीज रीबर्थ' में लौट रहे हैं। इस बार वे एक नई शक्ति के साथ वापसी कर रहे हैं, जिससे वे कंटेस्टेंट्स के 'मौत या पुनर्जन्म' जैसे बड़े फैसले करेंगे।
'एमटीवी रोडीज' भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले एडवेंचर रियलिटी शोज में से एक है, और इसकी लोकप्रियता कई देशों में भी देखी जाती है। इसे दुनिया भर के 35 से अधिक देशों में प्रसारित किया जाता रहा है।
.png)