क्या आपके बच्चे भी गाते हैं 'शेर वाला गाना'? प्रीति जिंटा ने केबीसी में किया मजेदार खुलासा!
केबीसी में प्रीति जिंटा का मजेदार किस्सा
मुंबई, 11 अगस्त। क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का पहला एपिसोड हाल ही में प्रसारित हुआ, जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ आमिर खान भी शामिल हुए।
इस एपिसोड में प्रीति जिंटा ने मजेदार बातचीत के दौरान बताया कि उनके घर में मेगास्टार अमिताभ बच्चन कितने लोकप्रिय हैं। जब उन्होंने बिग बी से पूछा कि फिल्म इंडस्ट्री में कौन सबसे ज्यादा फेमस है, तो अमिताभ ने चुटकी लेते हुए कहा, "कोई नहीं।"
प्रीति ने खुलासा किया कि उनके बच्चे अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्म 'मिस्टर नटवरलाल' के प्रसिद्ध गाने 'मेरे पास आओ मेरे दोस्तों' से पहचानते हैं।
उन्होंने कहा, "मेरे बच्चे हमेशा आपका गाना 'मेरे पास आओ मेरे दोस्तों' गाते हैं। वो मुझसे कहते हैं, 'मॉम, शेर वाला गाना... मेरे पास आओ मेरे...'।"
इस मजेदार बातचीत पर प्रीति हंसते-हंसते लोटपोट हो गईं। बिग बी ने भी बताया कि आज की पीढ़ी उनकी 55 साल की फिल्मी यात्रा को कैसे देखती है।
अमिताभ ने कहा, "यह अच्छा है कि बच्चे किसी फिल्म से तो जुड़े हैं। कई बार बच्चे अपने माता-पिता के साथ आते हैं और कहते हैं, 'सर, हमारा 5 साल का बच्चा है, वो पिक्चर देखते ही कहता है, सर केबीसी अंकल...'।"
गाना 'मेरे पास आओ मेरे दोस्तों' अमिताभ बच्चन का पहला गाना था, जिसे उन्होंने पार्श्व गायक के रूप में गाया था। इस गाने को राजेश रोशन ने संगीतबद्ध किया था और इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे।
.png)