Movie prime

क्या 'अलायंस' में कुशाल और अली के बीच बढ़ी दरार? जानें ताजा घटनाक्रम!

रियलिटी शो 'अलायंस' में कुशाल टंडन और अली गोनी के बीच बढ़ते तनाव ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। हाल के एपिसोड में दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें अर्सलान गोनी भी शामिल थे। अली ने कुशाल को निशाना नहीं बनाने की बात कही, जबकि कुशाल ने वंशज के प्रति अपनी नकारात्मक सोच का जिक्र किया। शो में आए सिस्टम अलर्ट ने माहौल को और गर्म कर दिया। जानें इस दिलचस्प घटनाक्रम के बारे में और क्या हुआ!
 

कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ता तनाव


मुंबई, 13 जुलाई। रियलिटी शो 'अलायंस' में जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे प्रतिभागियों के बीच दोस्ती और रिश्तों में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस शो में अलायंस खिलाड़ियों की ताकत है, लेकिन अब ये रिश्ते कई बार तनाव का कारण भी बन रहे हैं। हाल के एपिसोड में कुशाल टंडन और अली गोनी के बीच तीखी बहस हुई।


दरअसल, शो में चल रहे विवाद के बीच कुशाल और अली ने आमने-सामने बैठकर अपनी बात रखने की कोशिश की। शुरुआत में बातचीत शांत थी, लेकिन धीरे-धीरे दोनों ने एक-दूसरे के विचारों और निर्णयों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। इस दौरान अर्सलान गोनी दोनों के बीच फंसे नजर आए। एक ओर उनका अपना अलायंस था और दूसरी ओर उनका भाई अली, इसलिए उन्होंने कोशिश की कि मामला ज्यादा न बढ़े।


अली ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह कुशाल को निशाना नहीं बना रहे हैं, बल्कि वंशज के लिए अपनी राय रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी उम्र को लेकर किसी का अपमान करने का समर्थन नहीं किया। पूरे सीजन में वंशज ने उम्र को लेकर ऐसी कोई बात नहीं कही, जिसके लिए उसे गलत ठहराया जाए।


कुशाल ने भी अपनी बात रखी और कहा कि उन्हें लगा था कि वंशज ने बदतमीजी की है, जिससे उनके मन में उसके प्रति नकारात्मक सोच बनी। उनका मुद्दा किसी और बात को लेकर नहीं था।


इसी बीच शो में आए एक सिस्टम अलर्ट ने माहौल को और बदल दिया। अलर्ट में कंटेस्टेंट्स को बताया गया कि बाहर की दुनिया उनके बारे में क्या सोच रही है। इस टास्क के लिए हर अलायंस से एक सदस्य को चुना गया, जिसमें किंग्स की तरफ से रूही दोसानी, हंटर्स की तरफ से जैद दरबार, वॉरियर्स की तरफ से रीवा किशन और लेजेंड्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए निखिल चिनपा आगे आए।


इस टास्क का असर तुरंत देखने को मिला और निखिल चिनप्पा खुद को 'टू बी डिलीटेड' (बाहर होने की) लिस्ट में पाया।


इसके बाद कुशाल और अली के बीच तनाव और बढ़ गया। कुशाल को लगा कि अली पर्दे के पीछे बाकी लोगों को उनके खिलाफ खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अली ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद किसी के खिलाफ माहौल बनाना नहीं है। वह सिर्फ सभी खिलाड़ियों को बिना डर के खेलने के लिए कह रहे हैं।


बहस तब और बढ़ गई जब कुशाल ने अली को खुली चुनौती दे दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई बात है तो उसे बाहर जाकर सुलझाया जा सकता है, क्योंकि घर के अंदर कुछ करने का मौका नहीं है। उन्होंने टास्क के जरिए आमने-सामने मुकाबले की बात भी कही।


'अलायंस' को होस्ट कुणाल खेमू कर रहे हैं और यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।


OTT