क्या है अल्लू अर्जुन और स्नेहा की प्यार भरी कहानी? जानें उनकी शादी की सालगिरह पर खास बातें!
अल्लू अर्जुन और स्नेहा की शादी की 15वीं सालगिरह
मुंबई, 6 मार्च। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा की प्रेम कहानी हमेशा से लोगों के दिलों में बसी रही है। इस जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं और उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में, इस जोड़ी ने अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मनाई, जिससे वे फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।
इस खास मौके पर, स्नेहा रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया पर पति अल्लू अर्जुन के साथ कुछ खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में, स्नेहा और अल्लू एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। सभी तस्वीरों में अल्लू ने स्नेहा का हाथ थाम रखा है, जबकि एक तस्वीर में उनका पूरा परिवार भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में उनके दोनों बच्चे एक-दूसरे की ओर मुस्कुराते हुए देख रहे हैं।
इन तस्वीरों के साथ स्नेहा ने कैप्शन में लिखा, ''15 साल बाद हमने एक प्यार भरा परिवार बनाया है, जो मेरे लिए सब कुछ है, और एक ऐसा घर जो खुशियों से भरा है... हमारे दो प्यारे बच्चे, हमारे दो पालतू डॉगी, और अनगिनत यादें। जीवन के हर पल में मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद। हैप्पी एनिवर्सरी।''
इस खास अवसर पर, अल्लू अर्जुन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्नेहा के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, ''शादी की सालगिरह की बधाई हो, क्यूटी। 15 साल का यह सफर साथ में गुजरा है। आपके बिना यह सफर इतना आसान नहीं होता।''
इस कपल की प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। कहा जाता है कि अल्लू अर्जुन की पहली मुलाकात स्नेहा से एक शादी समारोह में अमेरिका में हुई थी। पहली नजर में ही वह स्नेहा की सादगी और खूबसूरती पर फिदा हो गए थे। उस समय वह उनका नंबर नहीं ले पाए, लेकिन बाद में किसी तरह उनका नंबर हासिल किया और फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
शुरुआत में स्नेहा के पिता कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी इस रिश्ते के लिए सहमत नहीं थे, लेकिन बाद में उन्होंने मान लिया। परिवार की सहमति से, दोनों ने 6 मार्च 2011 को शादी की।
.png)