क्या है 'अनबे डायना' की कहानी? जानें अनिरुद्ध के नए प्रोजेक्ट के बारे में!
अनिरुद्ध का नया प्रोजेक्ट 'अनबे डायना'
मुंबई, 25 फरवरी। साउथ इंडियन सिनेमा के प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध ने अपनी गायकी के लिए दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई है। हाल ही में, उन्होंने डायरेक्टर और एक्टर परी इलावझगन की नई फिल्म 'अनबे डायना' का टाइटल और पहला लुक पोस्टर जारी किया।
अनिरुद्ध ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "'अनबे डायना' का फर्स्ट लुक जारी करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।"
फिल्म के पोस्टर में परी इलावझगन दूल्हे के रूप में नजर आ रहे हैं, जिनके चेहरे पर गुस्सा है और उनकी शर्ट खून से सनी हुई है। वहीं, उनके बगल में रम्या रंगनाथन एक प्यारी मुस्कान के साथ खड़ी हैं। यह कपल अपने रिश्तेदारों के बीच में है, जहां बहस का माहौल दिख रहा है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म एक मजेदार और रोमांटिक एंटरटेनर होगी।
इस फिल्म का निर्माण मिलियन डॉलर स्टूडियोज और नियो कैसल क्रिएशंस द्वारा किया जा रहा है। खास बात यह है कि परी इलावझगन ने न केवल निर्देशन किया है, बल्कि वे इसमें मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे। उनके साथ रम्या रंगनाथन भी होंगी।
रम्या रंगनाथन को फिल्म 'निलवुक्कु एनमेल एन्नाडी कोबाम' में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है, जिसे अभिनेता धनुष ने निर्देशित किया था। इसके अलावा, इस फिल्म से एक्ट्रेस रोजा भी तमिल सिनेमा में वापसी कर रही हैं।
फिल्म ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता जगाई है, क्योंकि यह मिलियन डॉलर स्टूडियोज का सातवां प्रोडक्शन है, जिसने पहले 'गुड नाइट', 'लवर' और 'टूरिस्ट फैमिली' जैसी सफल फिल्में बनाई हैं।
.png)