Movie prime

अल्लू अर्जुन स्टार संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म का टाइटल हुआ लीक, जाने फिल्म का नाम

भारतीय सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म की बड़े पैमाने पर घोषणा की गई है। पुष्पा 2 के बाद, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म में दिखाई देंगे।
 
भारतीय सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म की बड़े पैमाने पर घोषणा की गई है। पुष्पा 2 के बाद, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म में दिखाई देंगे।

मनोरंजन डेस्क, 6 मार्च 2023- भारतीय सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म की बड़े पैमाने पर घोषणा की गई है। पुष्पा 2 के बाद, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार द्वारा तेलुगु फिल्म निर्माण कंपनी भद्रकाली पिक्चर्स के साथ मिलकर किया जा रहा है। यह एक अखिल भारतीय रिलीज फिल्म होगी। जिसे मेकर्स कई भाषाओं में रिलीज करेंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त क्रेज है। अभी तक मेकर्स ने इस फिल्म के नाम का ऐलान नहीं किया है। इसे फिलहाल अल्लू अर्जुन की 22वीं फिल्म कहा जा रहा है।

मनोरंजन डेस्क, 6 मार्च 2023

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म का नाम फाइनल हो गया है. सोशल मीडिया पर चल रही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म का नाम भद्रकाली रखा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का नाम प्रोडक्शन कंपनी के नाम पर रखा गया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही फिल्म की बाकी कास्टिंग के बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म को रणबीर कपूर स्टारर एनिमल और प्रभास की फिल्म स्पिरिट के बाद शुरू करेंगे। ऐसे में इस फिल्म के फ्लोर पर जाने में अभी वक्त है.

इन फिल्मों में बिजी हैं अल्लू अर्जुन

मनोरंजन डेस्क, 6 मार्च 2023
बता दें कि पुष्पा 2 के बाद सुपरस्टार अल्लू अर्जुन संदीप रेड्डी वांगा के साथ अपनी अगली फिल्म की शुरुआत करेंगे. इसके अलावा अल्लू अर्जुन के हाथ का आइकन भी है। जिसकी घोषणा काफी पहले हो चुकी है। हालांकि, फिल्म अभी फ्लोर पर नहीं आई है। इतना ही नहीं, इसके बाद टॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने निर्देशक कोराताला शिवा के साथ एक फिल्म भी की है। हालांकि, इस बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। तो क्या आप अल्लू अर्जुन स्टारर इन फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं। आप अपनी राय हमें कमेंट करके बता सकते हैं।