Movie prime

महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की 'वाराणसी': क्या है इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की कहानी?

एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारे हैं। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है, और इसे अगले साल जनवरी तक पूरा करने की योजना है। महेश बाबू रुद्र के किरदार में नजर आएंगे, जो एक बड़े उद्देश्य को पूरा करने के लिए पैदा हुए हैं। फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होगी। जानें इस फिल्म के बारे में और क्या खास है!
 

फिल्म 'वाराणसी' का रोमांचक अपडेट

मुंबई, 28 सितंबर। एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।


फिल्म के निर्माता एस.एस. कार्तिकेय ने हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत में बताया कि फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है और उनकी टीम इसे अगले साल जनवरी तक पूरा करने का प्रयास कर रही है।


कार्तिकेय ने यह जानकारी अपने आगामी प्रोजेक्ट 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' के प्री-रिलीज इवेंट में साझा की, जिसमें फहाद फासिल मुख्य भूमिका में हैं।


उन्होंने कहा, ''हमारे पास फिल्म को पूरा करने के लिए केवल चार से पांच दिन की शूटिंग बाकी है। 'वाराणसी' का पोस्ट प्रोडक्शन भी समानांतर चल रहा है। काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और हमें उम्मीद है कि जनवरी तक सब कुछ तैयार हो जाएगा।''


दर्शकों के बीच 'वाराणसी' को लेकर उत्सुकता का एक कारण यह भी है कि एस.एस. राजामौली के निर्देशन में महेश बाबू पहली बार काम कर रहे हैं।


फिल्म में महेश बाबू रुद्र के किरदार में नजर आएंगे, जबकि प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी और पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभा की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का संगीत एम.एम. कीरवाणी ने तैयार किया है।


फिल्म के टाइटल टीजर के लॉन्च के बाद, एस.एस. राजामौली ने महेश बाबू के किरदार रुद्र के बारे में कहा था कि रुद्र का जन्म एक बड़े उद्देश्य को पूरा करने के लिए हुआ है। वह एक ऐसी किस्मत के साथ जीता है, जिसे उसने स्वयं नहीं चुना। रुद्र मजाकिया और आक्रामक दोनों ही है। महेश बाबू ने इस किरदार के सभी पहलुओं को बखूबी निभाया है।


यह फिल्म 7 अप्रैल को विश्वभर में रिलीज होने वाली है। इसे श्री दुर्गा आर्ट्स और शोइंग बिजनेस द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।


OTT