क्या है 'जन नायकन' की रिलीज डेट? जानें साउथ सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म के बारे में
सुपरस्टार विजय की अंतिम फिल्म का ऐलान
मुंबई, 15 जुलाई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ के मशहूर अभिनेता विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तारीख का खुलासा हो गया है। इसे विजय की अंतिम फिल्म माना जा रहा है, और जैसे ही रिलीज की तारीख सामने आई, फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।
'जन नायकन' 23 जुलाई को विश्वभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म विजय के करियर को एक यादगार विदाई देने का वादा करती है। विजय ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, और उनकी फैन फॉलोइंग केवल साउथ में ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में भी है। यही कारण है कि 'जन नायकन' 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है।
फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है, और इसे केवीएन प्रोडक्शंस के तहत निर्मित किया गया है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म में एक बेहतरीन कहानी, उच्च स्तर का निर्माण और शानदार सिनेमाई अनुभव देखने को मिलेगा। पूरी टीम इस फिल्म को विजय के करियर के अनुरूप एक यादगार अनुभव बनाने में जुटी हुई है।
फिल्म निर्माता वेंकट के. नारायण ने रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, "सिनेमा में कुछ क्षण ऐसे होते हैं जो इतिहास में दर्ज हो जाते हैं, और 'जन नायकन' भी उनमें से एक है। थलापति विजय की अंतिम फिल्म का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। हमें खुशी है कि हम इसे उनके करोड़ों प्रशंसकों तक पहुंचा रहे हैं।"
वेंकट ने आगे कहा, "विजय का सफर प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने एक अभिनेता के रूप में शुरुआत की और मेहनत और लोकप्रियता के बल पर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। यही प्यार उन्हें राजनीति तक ले गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने तक का उनका सफर इस बात का प्रमाण है कि जनता के साथ उनका रिश्ता कितना मजबूत है।"
उन्होंने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि 'जन नायकन' दर्शकों के लिए एक अद्वितीय सिनेमाई अनुभव साबित होगी। यह फिल्म विजय के शानदार करियर को एक भावनात्मक विदाई देगी, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।"
.png)