Movie prime

भोजपुरी म्यूजिक में नया धमाका: 'अपने दम पे जीता हूं' गाने ने मचाई धूम!

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया गाना 'अपने दम पे जीता हूं' रिलीज हुआ है, जो राकेश मिश्रा और त्रिशा कर मधु की जोड़ी के साथ दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। गाने का स्टाइलिश अंदाज और दमदार डायलॉग इसे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहे हैं। जानें इस गाने के बारे में और फैंस की प्रतिक्रियाएं!
 
भोजपुरी म्यूजिक में नया धमाका: 'अपने दम पे जीता हूं' गाने ने मचाई धूम!

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नया गाना


मुंबई, 6 मार्च। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री एक बार फिर नए गानों की वजह से सुर्खियों में है। भोजपुरी सिनेमा के कलाकार लगातार नए गाने और म्यूजिक वीडियो के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक नया भोजपुरी गीत 'अपने दम पे जीता हूं' लॉन्च हुआ है, जिसने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।


इस गाने में भोजपुरी के मशहूर गायक और अभिनेता राकेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उनके साथ अभिनेत्री त्रिशा कर मधु की जोड़ी भी नजर आ रही है। गाने का स्टाइलिश और प्रभावशाली अंदाज इसे रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है।


'अपने दम पे जीता हूं' गाने को राकेश मिश्रा ने गाया है और वह वीडियो में भी प्रमुख भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ त्रिशा कर मधु की केमिस्ट्री भी दर्शकों को भा रही है।


वीडियो में त्रिशा कर मधु का वेस्टर्न लुक उनके ग्लैमरस अंदाज को और भी आकर्षक बना रहा है। वहीं, राकेश मिश्रा भी बेहद स्टाइलिश और हैंडसम नजर आ रहे हैं। गाने में एक दमदार डायलॉग भी सुनाई देता है- 'प्यार से आओगे तो प्यार देंगे... और बात इज्जत पर आई तो फाड़ देंगे।' यह डायलॉग गाने के मूड को और भी पावरफुल बनाता है।


गाने के बोल रजनीश चौबे ने लिखे हैं और संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन रवि पंडित ने किया है। यह गाना 'सवेरा म्यूजिक वर्ल्ड' के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां दर्शक अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


फैंस इस गाने के म्यूजिक, वीडियो और राकेश मिश्रा के अंदाज की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''गाना काफी दमदार है और इसका डायलॉग भी जबरदस्त है।''


दूसरे यूजर ने लिखा, ''राकेश मिश्रा और त्रिशा कर मधु की ऑनस्क्रीन जोड़ी की बात ही अलग है।'' अन्य यूजर्स ने कहा, ''गाने का स्टाइल बेहद पसंद आया, यह निश्चित रूप से ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल होगा।''


OTT