Movie prime

पापोन का नया गाना 'अपनी उलझन': प्यार और जुदाई की गहराई में डूबा

पापोन का नया गाना 'अपनी उलझन' हाल ही में रिलीज हुआ है, जो प्यार और जुदाई की गहराई को दर्शाता है। इस गाने में एक व्यक्ति की भावनात्मक उलझनों से बाहर निकलने की कोशिश को दिखाया गया है। पापोन ने इस गाने के बोल में छिपी भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ महसूस किया है। जानें इस गाने की कहानी और पापोन के संगीत सफर के बारे में।
 

पापोन का नया गाना 'अपनी उलझन' रिलीज

मुंबई, 2 सितंबर। प्रसिद्ध गायक और संगीतकार पापोन ने हाल ही में अपना नया गाना 'अपनी उलझन' पेश किया है। यह गाना प्रेम, अलगाव और किसी रिश्ते के अंत के बाद खुद को फिर से समझने की प्रक्रिया पर आधारित है। इसमें उन भावनाओं को व्यक्त किया गया है, जो तब उत्पन्न होती हैं जब कोई व्यक्ति किसी रिश्ते से बाहर निकलने की कोशिश करता है, लेकिन उसके प्रभाव से पूरी तरह मुक्त नहीं हो पाता। कभी-कभी, व्यक्ति के अंदर होने वाले बदलाव को उसके पुराने परिचित एक नए व्यक्तित्व के रूप में देखते हैं।


'अपनी उलझन' के बोल वैभव मोदी ने लिखे हैं। इस गाने में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी भावनात्मक उलझनों से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा है और अपने अंदर संतुलन खोजने की कोशिश कर रहा है। गाने की खासियत यह है कि इसमें आगे बढ़ने की कोशिश के साथ-साथ उस रिश्ते की यादें और उनका प्रभाव भी शामिल हैं।


गाने के बारे में पापोन ने कहा, ''मैं इस गाने के बोल में छिपी भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ महसूस करता हूं। यह गाना उस समय के बारे में है जब कोई व्यक्ति अपनी उलझनों से बाहर निकलने की कोशिश करता है और खुद को संभालना सीखता है। यह मेरे एल्बम 'सर-ए-शाम' के पसंदीदा गानों में से एक है।''


उन्होंने आगे कहा, ''इस गाने की धुन में पारंपरिक तत्वों का समावेश किया गया है और संगीत को सरल रखा गया है। कभी-कभी, किसी व्यक्ति का खुद को संभालना और ठीक होना उन लोगों को बदलाव जैसा लगता है, जो उसे पहले से जानते हैं। 'अपनी उलझन' इसी भावना को ईमानदारी से व्यक्त करता है।''


गाने की कहानी में उस समय को भी दर्शाया गया है जब कोई व्यक्ति पुराने रिश्ते को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहता है। एक ओर वह भावनात्मक रूप से उस रिश्ते से जुड़ा हुआ है, वहीं दूसरी ओर वह खुद को फिर से पहचानने और अपनी जिंदगी को नए तरीके से संभालने की कोशिश कर रहा है। गाने में अकेलापन, कमजोरी, खुद को समझने की कोशिश और धीरे-धीरे मजबूत होने का एहसास एक साथ दिखाई देता है।


पापोन ने भारतीय संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 1998 में असमिया गाने 'नसाबा सोकुले' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद, 2004 में उनका पहला एल्बम 'जुनाकी राती' रिलीज हुआ।


बॉलीवुड में पापोन ने 2006 में फिल्म 'स्ट्रिंग्स- बाउंड बाय फेथ' के गाने 'ओम मंत्र' से कदम रखा। हालांकि, उन्हें असली पहचान 2011 में फिल्म 'दम मारो दम' के गाने 'जिएं क्यों' से मिली। इसके बाद उन्होंने कई हिट गानों को अपनी आवाज दी। 2014 में, उन्होंने फिल्म 'क्या दिल्ली क्या लाहौर' के लिए गुलजार की कविता 'लकीरें' गाई। इसी साल, वह फिल्म 'लक्ष्मी' के गाने 'सुन री बावली' में भी नजर आए।


2015 में, फिल्म 'दम लगा के हईशा' का गाना 'मोह मोह के धागे' पापोन की आवाज में बहुत पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने 'हमारी अधूरी कहानी' के लिए 'हमनवा' और सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' का गाना 'बुल्लेया' भी गाया।


OTT