Movie prime

क्या है 'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' की खासियत? जानें असीस कौर के गाने 'प्यार मेरा' के बारे में

डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में 'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' एक नई म्यूजिकल मिनी सीरीज है, जो रोमांस और इमोशन्स को जोड़ती है। इसमें असीस कौर का गाना 'प्यार मेरा' रिश्तों की नर्मी और भावनात्मक गहराई को दर्शाता है। जानें इस गाने की खासियत और सीरीज की कहानी के बारे में।
 
क्या है 'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' की खासियत? जानें असीस कौर के गाने 'प्यार मेरा' के बारे में

म्यूजिकल मिनी सीरीज 'सेवन एंड ए हाफ डेट्स'




मुंबई, 25 मई। डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक नई म्यूजिकल मिनी सीरीज 'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' चर्चा का विषय बनी हुई है। यह सीरीज रोमांस, इमोशन्स और म्यूजिक को मिलाकर दर्शकों को एक अनोखा अनुभव प्रदान करने का प्रयास करती है। इसमें हर गाना कहानी और पात्रों की भावनाओं को आगे बढ़ाने में मदद करता है। इस सीरीज में 'प्यार मेरा' गाने को प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर असीस कौर ने गाया है।


असीस कौर ने कहा, ''यह गाना इंसानी रिश्तों की नर्मी, भावनात्मक कमजोरी और दिल के जुड़ाव को बहुत खूबसूरती से दर्शाता है। इस गाने में प्यार के उस एहसास को दिखाने की कोशिश की गई है, जहां इंसान खुद को पूरी तरह किसी के सामने खोल देता है।''


उन्होंने आगे कहा, ''इस मिनीसीरीज का हिस्सा बनना मेरे लिए एक विशेष अनुभव रहा। इस प्रोजेक्ट में म्यूजिक और कहानी को जिस तरह से जोड़ा गया है, वह काफी अनोखा है। आमतौर पर फिल्मों और सीरीज में गाने कहानी के बीच आते हैं, लेकिन यहां म्यूजिक खुद कहानी का हिस्सा बन गया है। 'प्यार मेरा' केवल एक रोमांटिक गाना नहीं है, बल्कि यह दो लोगों के रिश्ते की भावनात्मक गहराई को समझाने का माध्यम भी है।''


इस गाने को असीस कौर ने गोल्डी सोहेल के साथ मिलकर गाया है। इस सीरीज में करण वाही और सुरभि ज्योति मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह मिनीसीरीज यूट्यूब पर रिलीज होने वाली है।


इस मिनीसीरीज में कुल आठ एपिसोड होंगे, जो दो लोगों के रिश्तों, भावनाओं, दिल टूटने, भरोसे और खुद को फिर से संभालने की कहानियों के इर्द-गिर्द घूमते हैं।


इस प्रोजेक्ट के अन्य गानों में भी कई कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। 'दुनिया' और 'चांदनी रात' जैसे गाने हंसिका पारीक ने गाए हैं, जबकि 'ढोलना' को गोल्डी सोहल ने गाया है। 'आए क्यों थे' गाने को सिमरन चौधरी ने गाया है।


OTT