Movie prime

प्रिंस विलियम का भारत दौरा: सैफ अली खान ने सांस्कृतिक सहयोग पर की चर्चा

प्रिंस विलियम का मुंबई दौरा सैफ अली खान के साथ सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण रहा। इस मुलाकात में यूके और भारतीय फिल्म उद्योगों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर बात की गई। सैफ ने अपने पिता टाइगर पटौदी के क्रिकेट करियर का भी जिक्र किया। जानें इस खास मुलाकात के बारे में और क्या कुछ हुआ।
 

सैफ अली खान और प्रिंस विलियम की मुलाकात


 

मुंबई, 19 नवंबर (वेब वार्ता)। प्रिंस विलियम ने मुंबई में धर्मा प्रोडक्शंस स्टूडियो का दौरा किया, जहां अभिनेता सैफ अली खान ने मीडिया से बातचीत की। इस मुलाकात को भारत और ब्रिटेन के बीच सांस्कृतिक सहयोग और फिल्म उद्योगों के सहयोग का एक नया अवसर बताया गया।

सैफ ने प्रिंस विलियम के साथ हुई चर्चा के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “यह बैठक यूके और भारतीय फिल्म उद्योग के बीच सहयोग पर केंद्रित थी। लंबे समय से, यूके बॉलीवुड के लिए एक पसंदीदा शूटिंग स्थान रहा है। पहले हम कई फिल्में वहां शूट करते थे और अब हम देखेंगे कि कैसे हम मिलकर काम कर सकते हैं। शायद यशराज ने हाल ही में एक प्रोजेक्ट साइन किया है।”

उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान उनके पिता टाइगर पटौदी के इंग्लैंड और भारत में क्रिकेट खेलने के बारे में भी चर्चा हुई। जब मीडिया ने पूछा कि क्या उनके पटौदी परिवार का जिक्र हुआ, तो सैफ ने मजाक में कहा कि इस बारे में बात हुई थी, लेकिन मैंने तुरंत कहा कि भारत में अब कोई शाही व्यवस्था नहीं है।”

यह दौरा प्रिंस विलियम की तीन दिवसीय भारत यात्रा का अंतिम चरण था, जो मुख्य रूप से छठे वार्षिक ‘अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स’ के लिए आयोजित किया गया था। स्टूडियो में प्रिंस विलियम का स्वागत फिल्म निर्माता करण जौहर, सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने किया।

इस अवसर पर ऑक्टोपस एंटरटेनमेंट के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी और करण जौहर की प्रसिद्ध फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के लोकप्रिय गानों ‘बोले चूड़ियां’ और ‘शावा शावा’ पर डांस किया।


OTT