अमेजन प्राइम वीडियो का धमाकेदार ऐलान: 'नागजिला' से लेकर 'सिस्टम' तक, नई सीरीज और फिल्मों की भरमार!
अमेजन प्राइम वीडियो की नई भारतीय ओरिजिनल कंटेंट स्लेट
मुंबई, 19 मार्च। डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में दर्शकों की पसंद तेजी से बदल रही है। इस क्रम में, अमेजन के ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी भारतीय ओरिजिनल कंटेंट स्लेट का अनावरण किया है। इसमें एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी, ड्रामा और वास्तविक जीवन से प्रेरित कहानियों सहित विभिन्न प्रकार के कंटेंट शामिल हैं। इस इवेंट में लगभग 55 नई सीरीज और फिल्मों की घोषणा की गई, जिसने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।
इस स्लेट में सबसे अधिक चर्चा का विषय 'नागजिला' है, जो एक फैंटेसी और कॉमिक अंदाज में बनाई गई कहानी है। इसमें नागलोक की दुनिया और उसके रहस्यों को दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में होंगे।
इसके अलावा, 'वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' एक अनोखी कहानी पेश कर रहा है, जिसमें आधुनिक सोच और पुरानी मान्यताओं के बीच टकराव को दर्शाया गया है। इस कहानी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो तर्क पर विश्वास करता है, लेकिन परिस्थितियाँ उसे एक रहस्यमयी दुनिया में ले जाती हैं, जहां उसे अपने गांव को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
'लुक्खे' एक स्पोर्ट्स और म्यूजिक का मिश्रण है, जिसमें एक खिलाड़ी ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए रैप म्यूजिक की दुनिया में कदम रखता है। वहीं, 'रफू' एक हल्की-फुल्की भावनात्मक कहानी है, जो रिश्तों की जटिलता और प्यार के उलझे हुए रूप को दर्शाती है।
'टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी' एक ऐसे अधिकारी की कहानी है, जो बड़े सफेदपोश अपराधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। 'कारनामे बदला गियर पलटी किस्मत' चार दोस्तों की कहानी है, जो गलत रास्ते पर चलकर बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। यह कहानी दोस्ती, धोखा और संघर्ष को दर्शाती है।
'आदर्श बाल विद्यालय' एक सरकारी स्कूल की कहानी है, जहां एक साधारण प्रिंसिपल और शिक्षक मिलकर सिस्टम को बदलने की कोशिश करते हैं। इसमें केके मेनन जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। 'तीन कौवे' एक सस्पेंस और जासूसी से भरी कहानी है, जिसमें एक पूर्व एजेंट अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत साबित करने की कोशिश करता है।
'मटका किंग' 1960 के दशक की मुंबई पर आधारित है, जिसमें एक व्यक्ति एक नए जुए के खेल की शुरुआत करता है, जो धीरे-धीरे पूरे शहर में फैल जाता है। इसमें विजय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। 'राख' एक क्राइम थ्रिलर है, जो दो बच्चों के गायब होने के बाद शुरू होने वाली जांच पर आधारित है।
'वेलकम टू खोया महल' एक रॉयल फैमिली और उनकी विरासत से जुड़ी कहानी है, जिसमें रहस्य और ड्रामा दोनों देखने को मिलेंगे। 'सिस्टम' एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें न्याय और सच्चाई के बीच की जंग को दिखाया जाएगा। इसमें सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी।
इसके अलावा, 'मैस' एक अनोखी कहानी है, जिसमें चोर खुद फंस जाते हैं और उन्हें अपनी जान बचानी पड़ती है। 'स्ट्रॉम' पांच महिलाओं की कहानी है, जो एक बड़े घोटाले में फंस जाती हैं और अपनी जिंदगी को बचाने के लिए संघर्ष करती हैं।
.png)