Movie prime

मनोज बाजपेयी की नई फिल्म 'गजब रात': एक रात में घटित रहस्यमयी घटनाओं का अनावरण!

मनोज बाजपेयी की नई फिल्म 'गजब रात' का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। यह एक पुलिस-ड्रामा एक्शन थ्रिलर है, जिसमें मनोज एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक रात में घटित घटनाओं और हत्या के रहस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है। 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर इसका प्रीमियर होगा। जानें इस फिल्म में और कौन-कौन से सितारे हैं शामिल और क्या है इसकी कहानी!
 

मनोज बाजपेयी की 'गजब रात' का ट्रेलर हुआ रिलीज


मुंबई, 15 अक्टूबर (वेब वार्ता)। अभिनेता मनोज बाजपेयी की नई पुलिस-ड्रामा एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गजब रात' का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है और इसे नीरज पांडे ने प्रोड्यूस किया है। पहले इस फिल्म का नाम 'घूसखोर पंडित' रखा गया था, लेकिन कुछ विवादों के चलते इसे बदल दिया गया। यह फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, जिसका प्रीमियर 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा।


ट्रेलर में मनोज बाजपेयी एक पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जो दिल्ली के कनॉट प्लेस में छापेमारी के लिए जाते हैं। इसी दौरान एक युवती की हत्या हो जाती है, और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कई चौंकाने वाले रहस्य सामने आते हैं। फिल्म की कहानी एक ही रात में घटित घटनाओं और हत्या की गुत्थी के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में रहस्य, तनाव और पुलिस जांच के साथ तेज रफ्तार घटनाक्रम की झलक देखने को मिलती है।


इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ दिव्या दत्ता, नुसरत भरूचा, साकिब सलीम और अक्षय ओबेरॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। एक रात में घटने वाली घटनाओं पर आधारित यह फिल्म अपराध और रहस्य की कहानी को दर्शकों के सामने पेश करेगी। अब सभी की नजरें 23 अक्टूबर को इसके डिजिटल प्रीमियर पर हैं।


OTT