Movie prime

भाग्यश्री ने शारदा सिन्हा को भावुक श्रद्धांजलि दी, जानें क्या कहा!

भाग्यश्री ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। इस वीडियो में वह 'कहे तो से सजना' गाने पर लिपसिंक कर रही हैं। भाग्यश्री ने शारदा सिन्हा की आवाज और उनके योगदान को याद करते हुए एक भावुक संदेश लिखा। जानें इस वीडियो में उन्होंने क्या कहा और शारदा सिन्हा के बारे में और भी जानकारी।
 
भाग्यश्री ने शारदा सिन्हा को भावुक श्रद्धांजलि दी, जानें क्या कहा!

भाग्यश्री का भावुक वीडियो श्रद्धांजलि




मुंबई, 5 नवंबर। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने प्रसिद्ध लोक गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस वीडियो में भाग्यश्री 'कहे तो से सजना' गाने पर लिपसिंक कर रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में एक भावुक संदेश लिखा, "धरती से जुड़ी, आत्मा को छूने वाली, भारत के दिल से निकली अनोखी धुन। मैंने प्यार किया की यह लोकधुन सबके दिलों को छू गई थी। आज उनकी पुण्यतिथि पर महान गायिका शारदा सिन्हा जी को सादर श्रद्धांजलि। मैं खुद को सौभाग्यशाली समझती हूं कि उन्होंने मेरे लिए इस फिल्म में गाना गाया था।"


गाना 'कहे तो से सजना' 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' का हिस्सा है, जिसे दिवंगत शारदा सिन्हा ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। इसके बोल असद भोपाली ने लिखे थे। इस फिल्म में भाग्यश्री और सलमान खान मुख्य भूमिकाओं में थे। यह गाना आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है और बिहार-झारखंड की लोक शैली को बॉलीवुड में एक नई पहचान दिलाता है।


शारदा सिन्हा को बिहार की स्वर कोकिला कहा जाता है। उन्होंने अपनी आवाज से छठ, होली, विवाह और भक्ति के अवसरों पर कई नए गीत गाए हैं। उनके गाने आज भी प्रशंसकों के बीच प्रचलित हैं।


उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी गाने गाए, जिनमें 'मैंने प्यार किया' का 'कहे तोसे सजना', 'हम आपके हैं कौन' का 'बाबुल जो तुमने सिखाया', और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का 'तार बिजली से पतले हमारे पिया' शामिल हैं।


OTT