Movie prime

क्या आप जानते हैं 'मिर्जापुर' के पहले सीजन को हुए 8 साल? जानें इस शो की खास बातें!

The popular OTT series 'Mirzapur' marks its 8th anniversary since the release of its first season. Actress Rasika Duggal reminisces about the show's trailer launch event, sharing a nostalgic post on social media. The cast, including Pankaj Tripathi and Shweta Tripathi, reflects on their journey through three seasons and a film. With the upcoming release of 'Mirzapur Season 3', fans are eager to see what unfolds next in this gripping crime drama. Dive into the details of this iconic series and its impact on the audience.
 

8 साल पहले आया था 'मिर्जापुर' का पहला सीजन

मुंबई, 16 नवंबर। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेहद चर्चित शो 'मिर्जापुर' के पहले सीजन को आज 8 साल पूरे हो गए हैं। इस शो में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रसिका दुगल ने सोशल मीडिया पर 'मिर्जापुर सीजन 1' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट की एक पुरानी तस्वीर साझा की।


रसिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो की प्रमुख कास्ट की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें पंकज त्रिपाठी (अखंडानंद "कालीन भैया" त्रिपाठी), श्वेता त्रिपाठी (गोलू गुप्ता), श्रिया पिलगांवकर (स्वीटी गुप्ता) और हर्षिता गौर (डिंपी पंडित) बंदूकें लिए नजर आ रहे हैं।


उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ये तस्वीरें 8 साल पहले 'मिर्जापुर सीजन 1' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान ली गई थीं... 8 साल... 3 सीजन और 1 फिल्म। हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं और गद्दी के कई दावेदार हैं। आगे और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे... हम तैयार हैं।"


श्वेता त्रिपाठी ने इस पोस्ट पर मजेदार टिप्पणी करते हुए लिखा, "हाहाहाहाहाहा... स्लोचीता, तुम्हारी पसंदीदा तस्वीरें 'बी भाभी' की पोस्ट में आ गई हैं!!"


इस शो का निर्माण करण अंशुमन ने किया है, जिन्होंने पुनीत कृष्णा और विनीत कृष्णा के साथ मिलकर इसकी स्क्रिप्ट भी लिखी है। पहले सीजन का निर्देशन करण अंशुमन ने गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई के सहयोग से किया था।


'मिर्जापुर' के पहले सीजन की मुख्य कास्ट में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, विक्रांत मैसी, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुगल, हर्षिता गौर और कुलभूषण खरबंदा शामिल हैं।


एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रस्तुत इस प्रोजेक्ट में मिर्जापुर जिले के एक प्रमुख क्राइम बॉस और बिजनेसमैन अखंडानंद त्रिपाठी की कहानी को दर्शाया गया है।


पहले सीजन की अपार सफलता के बाद 'मिर्जापुर सीजन 2' 23 अक्टूबर 2020 को ओटीटी पर रिलीज हुआ था। इसके बाद 'मिर्जापुर सीजन 3' 5 जुलाई 2024 को दर्शकों के सामने आएगा।


OTT