सलमान खान का नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' हुआ रिलीज, फैंस में मच गया हंगामा!
सलमान खान का नया म्यूजिक ट्रैक
मुंबई, 4 नवंबर। अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में अपनी नई वॉर-ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने के प्रमोशनल पोस्टर में सलमान हेडफोन पहने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है, जिसे सलमान और गायिका मुस्कान ने गाया है। साजिद खान ने इसके बोल भी लिखे हैं।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "डिपार्चर टाइम सुबह 5:12 बजे, फ्लाइट समय पर है, 2 पैग हो चुके हैं, अपनी सेक्सी ब्यूटी के साथ उड़ान भर रहा हूं, पता नहीं कहां लैंड करूंगा। गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' अब रिलीज हो चुका है।"
यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने गाने में अपनी आवाज दी है। उन्होंने पहले भी कई हिट गाने गाए हैं, जैसे 'हैलो ब्रदर' का 'चांदी की डाल पर' और 'वांटेड' का 'मोस्ट वांटेड ट्रैक'।
उनके अन्य प्रसिद्ध गानों में 2015 की फिल्म 'हीरो' का 'मैं हूं हीरो तेरा' और 'सुल्तान' का 'बेबी को बास पसंद है' शामिल हैं। 2020 में, उन्होंने 'प्यार करोना', 'तेरे बिना' और 'भाई भाई' जैसे कई स्वतंत्र गाने भी जारी किए।
इस फिल्म को पहले 'बैटल ऑफ गलवान' के नाम से जाना जाता था, जिसे बाद में 'मातृभूमि' में बदल दिया गया। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।
.png)