Movie prime

शेखर सुमन ने उठाई शिक्षा और सिस्टम की कमी की आवाज़, 'द पिरामिड स्कीम' में दिखाया सच

अभिनेता शेखर सुमन ने अपने नए वेब शो 'द पिरामिड स्कीम' के प्रमोशन के दौरान समाज की समस्याओं पर विचार साझा किए। उन्होंने शिक्षा की कमी, बढ़ती आबादी और सिस्टम की खामियों के कारण लोगों के धोखाधड़ी का शिकार होने की चिंता जताई। शेखर ने लोगों को चेतावनी दी कि वे बिना सोचे-समझे किसी भी आसान पैसे के प्रस्ताव में न फंसें। जानें उनके विचार और शो की कहानी में क्या खास है।
 
शेखर सुमन ने उठाई शिक्षा और सिस्टम की कमी की आवाज़, 'द पिरामिड स्कीम' में दिखाया सच

शिक्षा और जागरूकता पर जोर




मुंबई, 7 जून। अभिनेता और होस्ट शेखर सुमन हाल ही में अपने नए वेब शो 'द पिरामिड स्कीम' के लिए चर्चा में हैं। इस शो के प्रमोशन के दौरान, उन्होंने समाज की वर्तमान समस्याओं पर खुलकर विचार साझा किए। उनका कहना है कि देश में बढ़ती आबादी, अशिक्षा, नेताओं की भूमिका और सिस्टम की खामियों के कारण लोग बार-बार धोखाधड़ी का शिकार बनते हैं।


शेखर ने बातचीत में कहा, "यहां की जनसंख्या, नेताओं और शिक्षा के स्तर का बड़ा प्रभाव है। अशिक्षा के कारण लोग कई चीजें नहीं समझ पाते। कुछ लोग खुद को मूर्ख बनाते हैं और ऐसे लोग हमेशा तैयार रहते हैं।"


उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा और जागरूकता ही ऐसे घोटालों से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे बिना सोचे-समझे किसी भी आसान पैसे के प्रस्ताव में न फंसें।


शेखर ने देश की बढ़ती जनसंख्या और सिस्टम की कमियों पर चिंता जताई। उनका मानना है कि जब तक शिक्षा का स्तर नहीं सुधरेगा, लोग बार-बार ऐसे झांसे में फंसते रहेंगे।


उन्होंने तेजी से अमीर बनने के वादे करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा, "जो लोग रातों-रात अमीर बनने का दावा करते हैं, उन्हें सबसे पहले पकड़ना चाहिए।"


उन्होंने यह भी कहा कि अगर पैसा कमाना इतना आसान होता, तो पूरी दुनिया अमीर होती। उन्होंने इसे स्पष्ट रूप से एक घोटाला बताया। शेखर ने एक पुरानी घटना का जिक्र किया, जब साल 2000 में किसी ने उन्हें एक ऐसी स्कीम के बारे में बताया था। शुरुआत में यह आकर्षक लगी, लेकिन उन्होंने समय रहते उसे पहचान लिया।


'द पिरामिड स्कीम' सीरीज उन लोगों की कहानी है जो जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में फंस जाते हैं। इस शो में शेखर सुमन के साथ रणवीर शौरी, श्रेयांश पांडे, परमवीर चीमा, अंजन श्रीवास्तव, अल्फिया जाफरी, आशीष राघव, अखिलेंद्र मिश्रा, स्मिता बंसल जैसे कई कलाकार शामिल हैं।


यह शो द वायरल फीवर द्वारा निर्मित है और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।


OTT