महिला आरक्षण विधेयक: क्या यह कदम भारत की महिलाओं के लिए एक नई शुरुआत है?
कादंबरी जेठवानी का समर्थन
नोएडा, 8 अप्रैल। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री कादंबरी जेठवानी ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए महिला आरक्षण विधेयक का जोरदार स्वागत किया है।
उनका मानना है कि यह विधेयक महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी देने में सहायक होगा। पीएम मोदी के इस दृष्टिकोण को उन्होंने महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।
कादंबरी ने इस विधेयक पर मीडिया से बातचीत में कहा, "एक डॉक्टर, फिल्म अभिनेत्री, शास्त्रीय नृत्यांगना और खिलाड़ी के रूप में मैंने भारतीय महिलाओं की अद्भुत क्षमता को देखा है। हम उपचार करते हैं, सृजन करते हैं, और नेतृत्व करते हैं, लेकिन कानून बनाने में हमारी आवाज को कम प्रतिनिधित्व मिला है। यह नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। संसद और राज्य विधानसभाओं में एक तिहाई सीटें आरक्षित करना केवल एक प्रतीकात्मक कदम नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के लिए उचित स्थान और नेतृत्व को स्थापित करने का प्रयास है।"
उन्होंने आगे कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करेगा। अब सबसे बड़ी चुनौती इसे लागू करना है, और मुझे विश्वास है कि जब महिलाएं नेतृत्व करेंगी, तो देश तरक्की करेगा।"
सेहरिश अली और मुकेश ऋषि का समर्थन
महिला आरक्षण विधेयक पर अभिनेत्री सेहरिश अली ने भी अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा, "यह सरकार का एक उत्कृष्ट निर्णय है और मैं इसका पूरा समर्थन करती हूं। इसे पहले ही लागू किया जाना चाहिए था। एक महिला को बच्चे को जन्म देने का अधिकार है, और यह प्रावधान उसे अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर देता है। यह एक सकारात्मक कदम है।"
इसके अलावा, हिंदी सिनेमा में विलेन के रूप में मशहूर मुकेश ऋषि ने भी इस विधेयक को देश और महिलाओं की प्रगति के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि यह कदम केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक भी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, तो राजनीति में क्यों पीछे रहें।
विपक्ष की प्रतिक्रिया
हालांकि, महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्ष ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि बंगाल और केरल चुनावों से पहले सरकार इस विधेयक के माध्यम से महिलाओं को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है।
.png)