Movie prime

प्रियंका मोहन की 'मेड इन कोरिया' का सफर: जानें कब होगी नेटफ्लिक्स पर रिलीज!

प्रियंका मोहन की नई फिल्म 'मेड इन कोरिया' एक छोटे शहर की लड़की के सपनों और आत्म-खोज की कहानी है। यह फिल्म 12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। जानें इस फिल्म की कहानी और इसके पीछे की प्रेरणा के बारे में।
 
प्रियंका मोहन की 'मेड इन कोरिया' का सफर: जानें कब होगी नेटफ्लिक्स पर रिलीज!

फिल्म 'मेड इन कोरिया' की रिलीज डेट का खुलासा




मुंबई, 24 फरवरी। दक्षिण भारतीय सिनेमा में हाल के वर्षों में विभिन्न प्रकार की कहानियों और नए जॉनर ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। इसी कड़ी में एक नई फिल्म 'मेड इन कोरिया' है, जो एक छोटे शहर की लड़की के सपनों, हिम्मत और आत्म-खोज की कहानी बयां करती है। अब इस फिल्म की रिलीज की तारीख भी सामने आ गई है।


इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता इसलिए भी है क्योंकि यह सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इसे निर्देशक रा. कार्तिक ने एक कॉमेडी-ड्रामा के रूप में प्रस्तुत किया है।


कहानी शेनबागम नाम की एक लड़की की है, जिसे प्यार से शेनबा कहा जाता है। वह तमिलनाडु के एक छोटे शहर में रहती है और उसका सपना है कि वह कभी दक्षिण कोरिया की यात्रा करे।


बचपन से ही कोरियाई संस्कृति और वहां की जीवनशैली उसे बहुत आकर्षित करती रही है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उसका जीवन इस सपने के चलते बदलता है।


जब शेनबा को अचानक सोल जाने का अवसर मिलता है, तो उसे एहसास होता है कि असली जीवन उसकी कल्पनाओं से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण है। वहां की नई संस्कृति, नए लोग और भिन्न परिस्थितियां उसे कई बार मुश्किल में डाल देती हैं। फिल्म में यह दर्शाया गया है कि कैसे शेनबा इन चुनौतियों का सामना करती है और खुद को खोजती है। यह कहानी हिम्मत, आत्म-खोज और नए अनुभवों के माध्यम से दर्शकों को प्रेरित करती है।


फिल्म का निर्माण राइज ईस्ट एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। इसे रा. कार्तिक ने लिखा और निर्देशित किया है। उन्होंने कहा, 'मैंने यह कहानी इसलिए बनाई क्योंकि मुझे तमिल और कोरियाई संस्कृति के बीच गहरे संबंध और समानताओं के बारे में हमेशा से जिज्ञासा रही है। फिल्म उम्मीद और व्यक्तिगत अनुभवों से भरी हुई है और दर्शकों को दोनों संस्कृतियों की खूबसूरती दिखाती है।'


इस फिल्म में प्रियंका मोहन मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने शेनबा के भावनात्मक सफर को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया है। इसके अलावा, फिल्म में दक्षिण कोरियाई अभिनेता पार्क हये-जिन और नो हो-जिन भी शामिल हैं।


'मेड इन कोरिया' फिल्म 12 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू करेगी।


OTT