क्या है 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास' का नया पोस्टर? जानें इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में!
नई फिल्म 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास' की घोषणा
मुंबई, 21 नवंबर। 'हनु-मान' की सफलता के बाद, इसके निर्माताओं ने हाल ही में 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास' का ऐलान किया है। यह फिल्म हनु-मान यूनिवर्स का अगला अध्याय होगी।
इस नई फिल्म में अभिनेता वैष्णव तेज मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
प्राइमशो एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें एक रहस्यमयी दुनिया का दृश्य प्रस्तुत किया गया है। पोस्टर में बादलों के बीच एक शानदार दृश्य और एक दिव्य पूंछ के साथ अलौकिक उपस्थिति को दर्शाया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, "एक सपने की शुरुआत अब एक बड़ी सोच के साथ आगे बढ़ रही है। 'हनु-मान' की विरासत को नए प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ाने पर गर्व है। पेश है, 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास'। वैष्णव तेज इस फिल्म में लीड रोल में होंगे। जल्द ही और अपडेट साझा करेंगे।"
यह फिल्म एक भव्य फैंटेसी एंटरटेनर के रूप में प्रस्तुत की जाएगी, जो पौराणिक कथाओं, कल्पना और अद्भुत सिनेमाई संभावनाओं की नई दुनिया को दर्शाएगी। इसे वी. आनंद ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि के. निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी इसका निर्माण कर रहे हैं।
प्राइमशो एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित, यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।
.png)