क्या है 'मोधा राथिरी' की कहानी? जानें चेतन और बक्स के किरदारों के बारे में!
फिल्म 'मोधा राथिरी' का पहला लुक जारी
मुंबई, 5 अगस्त। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध निर्देशक राजा करुप्पासामी की नई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'मोधा राथिरी' के निर्माताओं ने हाल ही में अभिनेता चेतन और बक्स के किरदारों के नाम और उनके लुक्स का अनावरण किया।
निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चेतन के किरदार का परिचय देते हुए लिखा, "भगवान के सबसे करीबी पड़ोसी। मिलिए चेतन से 'पूसारी' के रूप में।"
साथ ही, बक्स के किरदार का भी परिचय दिया गया, जिसमें लिखा गया, "चेतावनी: आगे खतरा है! मिलिए बक्स से 'सरवनन चितप्पा' के रूप में।"
यह फिल्म ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें मुख्य भूमिकाओं में ऋषिकांत और अनिश्मा अनिलकुमार नजर आएंगे। अन्य कलाकारों में चेतन, ए. वेंकटेश, बक्स, अब्दुल ली, शैली किशोर, संगीता बालन, बनुप्रिया, सुमित्रा देवी एल., वर्षिनी करमेघम, कार्तिकेयन, वेलन और कौशिक कबीलन शामिल हैं।
निर्माताओं ने पहले ही बताया था कि अनिष्मा का किरदार मुथुसेल्वी है, जबकि ऋषिकांत मारुथनायगम का किरदार निभा रहे हैं। यह कहानी दो अजनबियों की है, जिनकी शादी कराई जाती है, और उनकी पहली रात में कई मजेदार मोड़ आते हैं।
फिल्म की यूनिट के करीबी सूत्रों ने बताया कि 'मोधा राथिरी' एक साधारण गांव की शादी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें हास्य, अचानक आए ट्विस्ट और भावनाओं का अनोखा मिश्रण है।
सूत्रों के अनुसार, पूरी कहानी एक ही रात में घटित होती है, जिसमें लगातार सरप्राइज और हास्य के पल आते रहते हैं। इस फिल्म से ऋषिकांत अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जबकि अनिष्मा अनिलकुमार को 'सिरई' और 'यूथ' में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए सराहा गया है।
यह फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
.png)