Movie prime

क्या है 'बेबी डॉल' की कहानी? जानें इस नई माइक्रो ड्रामा सीरीज के बारे में

नई माइक्रो ड्रामा सीरीज 'बेबी डॉल' जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। यह कहानी उन महिलाओं के संघर्ष को दर्शाती है, जो आर्थिक तंगी के चलते बड़े उम्र के पुरुषों के साथ रिश्ते बनाती हैं। लेखक अमित खान ने इस सीरीज के माध्यम से मुंबई जैसे महानगर की कड़वी सच्चाई को उजागर किया है। जानें इस सीरीज के पीछे की प्रेरणा और अमित खान के अनुभवों के बारे में।
 
क्या है 'बेबी डॉल' की कहानी? जानें इस नई माइक्रो ड्रामा सीरीज के बारे में

नई सीरीज 'बेबी डॉल' का अनावरण


मुंबई, 3 जून। मनोरंजन उद्योग में अपनी जगह बनाने के लिए युवा कलाकारों का संघर्ष किसी से छिपा नहीं है। इसी विषय पर आधारित एक नई माइक्रो ड्रामा सीरीज 'बेबी डॉल' जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है।


इस सीरीज के लेखक और प्रसिद्ध निर्माता अमित खान ने बताया कि यह कहानी उन महिलाओं के जीवन पर केंद्रित है, जो आर्थिक कठिनाइयों के चलते बड़े उम्र के प्रभावशाली पुरुषों के साथ संबंध बनाने का निर्णय लेती हैं।


उन्होंने कहा कि यह कहानी किसी काल्पनिक कथा पर आधारित नहीं है, बल्कि यह आज के समाज की एक कड़वी सच्चाई को दर्शाती है, विशेषकर मुंबई जैसे महानगर में।


अमित ने कहा, "हर साल, देश के विभिन्न हिस्सों से कई युवा महिलाएं अभिनेत्री बनने का सपना लेकर मुंबई आती हैं, लेकिन यहां आने के बाद उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में, इस ग्लैमर की दुनिया में 'शुगर डैडी' का कॉन्सेप्ट तेजी से बढ़ रहा है।"


उन्होंने आगे बताया, "कहानी 'बेबी डॉल' नाम की एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफलता की उम्मीद लेकर मुंबई आती है। लेकिन, पैसों की कमी और महत्वाकांक्षाओं के चलते वह खुद से काफी बड़े उम्र के पुरुषों के साथ जुड़ जाती है। यह सीरीज इसी सफर और उसके द्वारा लिए गए निर्णयों को दर्शाती है।"


अमित ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें एक लेखक के रूप में कई बेहतरीन अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि कितने लेखकों को ऐसे मौके मिलते हैं जैसे मुझे मिले हैं। मैंने एक नॉवेलिस्ट के रूप में 100 से अधिक नॉवेल प्रकाशित किए हैं। 'कमांडर करण सक्सेना' मेरी सबसे प्रसिद्ध रचनाओं में से एक है।"


उन्होंने बताया, "मेरी एक और लोकप्रिय किताब 'रीटा सान्याल' है, जिसे डिज्नी+ हॉटस्टार पर वेब सीरीज के रूप में स्ट्रीम किया गया। इस शो में अभिनेत्री अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, मेरी किताब पर आधारित दिव्येंदु शर्मा की सीरीज 'बिच्छू का खेल' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सफल रही।"


मुंबई में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए अमित खान ने कहा कि यहां आने के कुछ समय बाद उन्हें 'देवगन फिल्म्स' के साथ एक प्रोजेक्ट साइन करने का मौका मिला था। हालांकि, वह फिल्म कभी बन नहीं पाई, लेकिन उस अवसर ने उन्हें कई प्रभावशाली लोगों से मिलवाया। इसके बाद, उन्होंने सुनील शेट्टी, सनी देओल और शिल्पा शेट्टी जैसे सितारों के साथ फिल्म 'कर्ज : द बर्डन ऑफ ट्रुथ' के लिए लेखन का कार्य किया। यहीं से उनके स्क्रीनप्ले और डायलॉग राइटिंग का सफर शुरू हुआ।


OTT