क्या है 'धुरंधर-2' की सफलता का राज? अल्लू अर्जुन और मधुर भंडारकर ने की तारीफ!
धुरंधर-2: एक नई स्पाई एक्शन थ्रिलर
मुंबई, 19 मार्च। निर्देशक आदित्य धर की नई स्पाई एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर: द रिवेंज' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है और इसे दर्शकों और फिल्मी सितारों के बीच जबरदस्त चर्चा मिल रही है। फिल्म को रिलीज होते ही दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। कई फिल्मी हस्तियों ने आदित्य धर के काम की सराहना की है।
साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में एक विस्तृत नोट साझा किया। उन्होंने लिखा, "मैंने 'धुरंधर-2' देखी। यह फिल्म देशभक्ति और स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण है। यह हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई दृश्य ऐसे हैं जो तालियां बजाने लायक हैं।"
अल्लू अर्जुन ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा, "माधवन गारु और सभी कलाकारों ने अद्भुत अभिनय किया है। तकनीकी दृष्टि से भी फिल्म उत्कृष्ट है। हमारे देश में रणवीर सिंह जैसे प्रतिभाशाली और बहुपरकारी अभिनेता होने पर गर्व है। आदित्य धर ने इस फिल्म को अद्भुत बना दिया है। यह एक भारतीय कहानी है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय शैली में। जय हिंद!"
निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी फिल्म की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "बुधवार रात मैंने 3 घंटे 49 मिनट की फिल्म 'धुरंधर 2' देखी और यह अभी भी मेरे दिमाग में है। यह एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे एक महत्वपूर्ण सीक्वल बनाया जाता है। फिल्म की गति इतनी तेज है कि सांस लेने का मौका नहीं मिलता। पूरी कास्ट शानदार है, लेकिन रणवीर सिंह का किरदार सबसे अलग है। उनकी एक्टिंग इतनी प्रभावशाली है कि शब्द कम पड़ जाते हैं। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए।"
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने भी आदित्य धर के साथ एक फोटो साझा करते हुए लिखा, "आज सुबह 2:30 बजे तक भी आदित्य काम कर रहे थे। उनकी मेहनत और लगन प्रेरणादायक है। मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि मैंने यह फिल्म दो बार देखी है… लेकिन यकीन मानिए, यह सब कुछ बदलने वाला है।"
.png)