Movie prime

क्या है 'गनमास्टर जी9' की खासियत? इमरान हाशमी और अपारशक्ति का धमाकेदार प्रदर्शन!

फिल्म 'गनमास्टर जी9' में इमरान हाशमी एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। इस मसाला एंटरटेनर में एक्शन, ड्रामा, और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण है। अपारशक्ति खुराना ने एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाया है, जबकि जेनेलिया देशमुख ने अपने नए अवतार से सभी को चौंका दिया है। जानें इस फिल्म की कहानी, संगीत और कलाकारों के प्रदर्शन के बारे में।
 

फिल्म 'गनमास्टर जी9' का रिव्यू





गनमास्टर जी9 का रिव्यू: 4/5


इमरान हाशमी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। इस बार उनका अंदाज दर्शकों के लिए एक खास ट्रीट साबित हो रहा है। फिल्म 'गनमास्टर जी9' एक पूर्ण मसाला एंटरटेनर है, जिसमें एक्शन, ड्रामा, इमोशन, कॉमेडी और शानदार डायलॉग्स का भरपूर तड़का है। यह फिल्म हिंदी सिनेमा के पुराने और लोकप्रिय अंदाज को दर्शाती है, जहां हीरो का स्वैग और जबरदस्त एक्शन दर्शकों का मनोरंजन करते हैं।


इमरान हाशमी ने ईश्वर के किरदार में अपने करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनका स्वैग, स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग बोलने का तरीका इस बार एक नए स्तर पर है। इस नए अंदाज में भी इमरान की पुरानी पहचान और चार्म बरकरार है। वह अपने किरदार में पूरी तरह से ढल गए हैं और उनकी एनर्जी फिल्म को और भी दिलचस्प बनाती है। खासकर उनके दमदार एंट्री सीन दर्शकों को बहुत पसंद आएंगे।


फिल्म के निर्देशक आदित्य दत्त की तारीफ करनी होगी, जिन्होंने कहानी को इस तरह से पेश किया है कि सभी दर्शकों का मनोरंजन हो सके। उन्होंने फिल्म के व्यावसायिक पहलुओं को कहानी के साथ बखूबी जोड़ा है। फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ इमोशनल पल भी हैं, और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर देते हैं।


'गनमास्टर जी9' की एक और खास बात इसके कहानी में आने वाले ट्विस्ट और टर्न हैं। फिल्म में कई ऐसे मोड़ हैं जो दर्शकों को चौंकाते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, ड्रामा और टकराव बढ़ता जाता है, जो फिल्म के क्लाइमैक्स में भी देखने को मिलता है।


फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज अपारशक्ति खुराना हैं, जो इस बार एक खतरनाक विलेन के रूप में नजर आते हैं। उन्होंने इस भूमिका के लिए खुद को पूरी तरह से बदला है। उनका अभिनय न केवल दमदार है, बल्कि कई जगह डराने वाला भी है। उनके चेहरे के भाव और बोलने का अंदाज किरदार को और प्रभावशाली बनाते हैं। फिल्म खत्म होने के बाद भी उनका किरदार याद रहता है। वहीं, अभिषेक सिंह ने राणा के किरदार में शानदार काम किया है।


इमरान हाशमी और अपारशक्ति खुराना के बीच की भिड़ंत फिल्म के सबसे शानदार हिस्सों में से एक है। दोनों के बीच की डायलॉगबाजी और क्लाइमैक्स का टकराव दर्शकों का उत्साह बढ़ाता है। दोनों कलाकारों की आमने-सामने की मौजूदगी फिल्म को और भी दमदार बनाती है।


जेनेलिया देशमुख भी इस फिल्म में अपने अब तक के बिल्कुल अलग अवतार में नजर आती हैं। उनका किरदार कहानी में एक नया मोड़ और सरप्राइज लेकर आता है। दर्शकों को अभिनेत्री का ऐसा रूप देखने को मिलेगा, जिसकी शायद उन्होंने उम्मीद नहीं की होगी। जेनेलिया अपने अभिनय से चौंकाती हैं और फिल्म में एक अलग रंग जोड़ती हैं।


फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है, जो कहानी और उसके मूड के साथ अच्छी तरह मेल खाता है। 'अफसाना', 'दर्द-ए-दिल' और 'दो दिन की जिंदगी' इसके खास गाने हैं। ये गाने फिल्म के मनोरंजन को और बढ़ाते हैं और संगीत को एक अलग पहचान देते हैं।


'गनमास्टर जी9' में बड़े-बड़े एक्शन सीन, दमदार डायलॉग्स और कलाकारों के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलता है। इमरान हाशमी, निर्देशक आदित्य दत्त और निर्माता दीपक मुकुट का एक साथ आना भी खास है। तीनों ने मिलकर ऐसी फिल्म पेश की है, जो बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के असली अनुभव को सामने रखती है।


कुल मिलाकर, 'गनमास्टर जी9' एक पैसा वसूल फिल्म है, जो एक्शन और मनोरंजन के अपने वादे पर खरी उतरती है। इमरान हाशमी अपने दमदार अंदाज से प्रभावित करते हैं, अपारशक्ति खुराना विलेन के रूप में बड़ा सरप्राइज देते हैं और जेनेलिया देशमुख अपने नए अवतार से चौंकाती हैं। कहानी में अप्रत्याशित मोड़, शानदार अभिनय और तालियां-सीटियां बजाने वाले सीन इस फिल्म को उन दर्शकों के लिए खास बनाते हैं, जिन्हें बड़े पर्दे पर भरपूर एक्शन, ड्रामा और मसालेदार मनोरंजन पसंद है।


--News Media


पीके/एएस



OTT