क्या है अक्षय कुमार की नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का जादू? जानें टीजर की खास बातें!
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर हुआ रिलीज
मुंबई, 15 मई। अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर शुक्रवार को जारी किया गया है। यह 'वेलकम' फिल्म श्रृंखला का तीसरा भाग है, जिसमें कई पुराने सितारे दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।
टीजर की लंबाई 1 मिनट 30 सेकंड है और यह देखने में बेहद आकर्षक है। इसकी शुरुआत फिल्म के टाइटल सॉन्ग से होती है, जिसमें फिल्म के कलाकारों के नाम प्रदर्शित किए गए हैं। टीजर से यह स्पष्ट है कि दर्शकों को इस बार कॉमेडी का भरपूर मजा मिलने वाला है। इसमें एक्शन-कॉमेडी का भी तड़का है। अक्षय कुमार अपने चिर-परिचित मस्तमौला अंदाज में नजर आ रहे हैं।
सुनील शेट्टी की एंट्री ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है। दोनों की कॉमिक टाइमिंग इस टीजर की सबसे बड़ी विशेषता है। एक मजेदार दृश्य में, सुनील शेट्टी अक्षय कुमार पर पन गन तानकर पूछते हैं, "तू मरता क्यों नहीं?" इस पर अक्षय जवाब देते हैं, "मैं मरने में जान डाल रहा हूं।" फिर सुनील कहते हैं, "अरे, मरने में कोई जान डालता है क्या?"
टीजर से यह स्पष्ट होता है कि 'वेलकम टू द जंगल' हंसी, कन्फ्यूजन और मस्ती से भरी होगी। यह फिल्म दर्शकों को फुल-फैमिली एंटरटेनमेंट प्रदान करेगी।
अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की नोकझोंक एक बार फिर उसी कॉमिक अंदाज में लौटती नजर आ रही है, जिसे दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री रवीना टंडन भी दिखाई देंगी, हालांकि उनकी झलक केवल थोड़ी ही देखने को मिली है।
इस फिल्म के माध्यम से अक्षय कुमार और रवीना टंडन दो दशकों के बाद एक साथ ऑन-स्क्रीन वापसी करेंगे।
अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा जैसे कई कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
.png)